वासेपुर विक्की हत्याकांड का मुख्य आरोपी टुन्ना खान का बेटा अमन ने पुलिस द्वारा पूछताछ में हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के समक्ष उसने कबूला कि विक्की उसके प्यार में बाधा बन गया था। इसलिए उसे गोली मार दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि विक्की उसकी गर्लफ्रेंड को काफी परेशान कर रहा था। जब विक्की को समझाया तो उसने कहा- 'जिसके बाजू में दम होगा, लड़की उसकी होगी।' यह बात आरोपी को नागवार लगी।
बताते चलें कि 29 अगस्त की रात वासेपुर मटकुरिया रोड गनी कॉलोनी में 22 वर्षीय मो. विक्की की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
विक्की अपने घर से मोहल्ले में घूमने गया था। गनी मोहल्ले में उसे गोली मार दी गई। विक्की के मौके पर घायल अवस्था में गिरे होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
उसे उठा कर सेंट्रल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। विक्की के सीने और गर्दन में दो गोली लगी थी।

आरोपी अमन ने बताया विक्की पर उसने तीन गोली चलाई थी। सिर में गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया था। इसके बाद उसने सटा कर दूसरी गोली मार दी। एक गोली मिस हो गई थी।
घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग गया। बता दें कि बैंक मोड़ पुलिस विक्की हत्याकांड में अमन, जीशान और अल्ताफ को शुक्रवार को 72 घंटे का रिमांड पर लिया है।
विक्की हत्याकांड को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस की पूछताछ अभी जारी है। विक्की हत्याकांड में पांच लोग आरोपी हैं।
10वीं क्लास से ही प्यार करता था अमन
अमन दसवीं क्लास से ही एक लड़की से प्रेम करता था। लेकिन इन दिनों विक्की उसकी प्रेमिका को काफी परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत प्रेमिका ने कई बार उससे की थी।
उसने विक्की को समझाया। लेकिन विक्की कहता था कि जिसके बाजू में दम होगा, लड़की उसकी होगी। यह बात अमन को नागवार लगी।
घटना के दो दिन पहले से ही वह विक्की को खोज रहा था, लेकिन 29 अगस्त को मौका मिल गया। उसने विक्की को गाली मार दी।

0 comments:
Post a Comment