Monday, 25 September 2017

इन जगहों के रहस्य का आजतक कोई पता नहीं लगा पाया है...ये हैं भारत की रहस्यमयी जगहें

दुनिया में ऐसी कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर बड़ी हैरानी होती है। इन जगहों के रहस्य का आजतक कोई पता नहीं लगा पाया है। भारत में भी ऐसी कई जगह हैं जो आज तक लोगों के लिए रहस्य बनी हुई हैं और इन रहस्यों का आजतक कोई पता नहीं लगा पाया है। यहाँ जान सकते हैं भारत की रहस्यमयी जगहों के बारे में।
इंसानी खोपड़ी वाली झील
जगह: चमोली, उत्तराखंड

इस रूपकुंड लेक को इंसानी खोपड़ी का झील भी कहा जाता है। यह झील आज भी लोगों के लिए रहस्य बनी हुई है क्यूंकि इस झील में अबतक करीब 600 से ज्यादा पुरानी इंसानी खोपड़ी मिल चुकी है।
हर घर में है सांप
जगह: शेतपाल गांव, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के शेतपाल गांव में हर घर में आपको कोबरा जैसे खतरनाक सांप घूमते नजर आ जायेंगे। लेकिन आजतक एक भी घर में सांप से काटे जाने की घटना नहीं हुई। इसका क्या कारण है, आजतक कोई पता नहीं लगा पाया।
पक्षी करते हैं सुसाइड
जगह: जटिंगा, असम

असम के जटिंगा में सबसे ज्यादा पक्षी सामूहिक रूप से सुसाइड करते हैं। सितंबर और अक्टूबर के महीने में प्रवासी पक्षी अंधेरी और धुंध भरी रात में तेजी से उड़ते हुए आते हैं और पेड़-घरों से टकरा जाते हैं, इसी वजह से उनकी मौत हो जाती है।
पैदा होते हैं जुड़वां बच्चे
जगह: मलप्पुरम, केरल

मलप्पुरम जिले के कोडिनी गांव में ज्यादातर जुड़वां बच्चे ही पैदा होते हैं। लोग इसे ट्विन टाउन के नाम से भी जानने लगे हैं। ऐसा क्यों होता है इसका जवाब आज तक कोई साइंटिस्ट भी नहीं दे पाया। बता दें कि 2 हजार आबादी वाले इस गांव में 350 पेयर ट्विन्स हैं।
घरों में नहीं होते दरवाजे
जगह: शनि शिंगणापुर, महाराष्ट्र

इस गाँव के घरों में दरवाजे नहीं होते। लोगों का मानना है कि इस गाँव पर शनि देव की कृपा है। सबसे अच्छी बात है कि इस गाँव का क्राइम रेट भी शून्य है। इस गाँव में यूको बैंक की एक ब्रांच भी है और उसमे एक भी लॉक नहीं है।
ममी बनी लोगों के लिए रहस्य
जगह: स्पीति, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के स्पीति जिले स्थित गुई गांव में आज भी एक ममी लोगों के लिए रहस्य बनी हुई है। बताया जाता है कि यह ममी 500 साल पुराने संघा टेंजिंग (Sangha Tenzing) नाम के बुद्धिस्ट मोंक की है। इतना ही नहीं जब ये लोगों को मिली थी तो उनकी बॉडी पर स्किन और बाल दोनों मौजूद थे।
हवा में लटका है मंदिर का खंभा
जगह: लेपाक्षी, आंध्र प्रदेश

इस जगह की गिनती ऐतिहासिक जगहों में होती है। आपको बता दें कि यहां के मंदिर में मौजूद यह खंभा हवा में लटका है और हमेशा हिलते रहता है, लेकिन आज तक कोई दुर्घटना नहीं घटी है।

About Author

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts

Recent Posts

Unordered List

Text Widget

Blog Archive

Search This Blog

BTemplates.com