Friday, 27 October 2017

आइए ताजमहल देखने चलते हैं चीन और कनाडा, चौंक गए! यह सच है दुनिया के इन शहरों में भी है ताजमहल

मिनी ताजमहल 

बेगम मुमताज के लिए ताजमहल बनवाने वाले शाहजहां इकलौते शख्‍स नहीं हैं। उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी फैजुल हसन कादरी ने अपनी पत्‍नी के इंतकाल के बाद उनकी याद में एक मिनी ताजमहल बनवाया है। हसन ने अपने 80 सालों की कमाई को ताजमहल बनवाने में लगा दिया पर अभी भी यह पूरा नहीं हुआ है। अभी मार्बल और ग्रीनरी का काम बाकी है। हसन चाहते हैं कि अपनी पत्‍नी की याद में वो इसे बहुत खूबसूरत बनाएं।




बांग्लादेश

आगरा का ताजमहल अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्‍व में प्रसिद्ध है पर आपको जानकर हैरानी होगी कि पड़ोसी मुल्‍क बांग्‍लादेश में भी ताजमहल है। इसे राजधानी ढाका में बनाया गया है। बांग्‍लादेशी फिल्‍म मेकर हसनउल्‍लाह मौनी ने 2008 में बनवाया था। मौनी ने बताया कि साल 1980 में जब वो आगरा गए तो ताजमहल को देखकर मंत्रमुग्‍ध हो गए। इसके बाद उन्‍होंने अपने देश में भी ताजमहल की कॉपी बनाने की ठान ली थी।


ताजमहल यूके

यूके में बनी रॉयल पवेलियन इमारत बनने की शुरुआत 1787 में शुरु हुई थी। ये जगह प्रिंस ऑफ वेल के लिए तैयार करवाया गया था। इसे ब्रिंग्‍हटन पावेलियन के नाम से भी जाना जाता है। इस इमारत को दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल की तर्ज पर बनाया गया है। इस महल को बनाने में कई साल का समय लगा लेकिन ताज की इस कॉपी को बनवाकर ही दम लिया।

ताजमहल दुबई

दुबई में ताज अरबिया नाम की एक इमारत को ताजमहल का लुक दिया गया है। ये एक 20 मंजिला कांच की इमारत है जिसमे 350 कमरे हैं। जनता के लिए इस इमारत को 2017 में खोल दिया जाएगा। सभी क्लियरेंस हासिल करने के बाद ताज अरबिया अब लोगों का स्‍वागत करने के लिए तैयार है। यहां मुगल गार्डन भी बनाया गया है। इस ताज महल में मल्‍टी कुजीन रेस्‍टोरेंट और नाइट क्‍लब हैं।


ताजमहल चीन

ताजमहल सिर्फ भारत में ही नहीं विश्‍व के अन्‍य हिस्‍सों में बसा रहेगा। चीन खुद को दुनिया के सामने एक अलग अंदाज में पेश करता है इसलिए चीन ने अपने यहां ताजमहल ही बना डाला। शेनझेन के एक थीम पार्क में ताजमहल का प्ररूप तैयार किया है। चीन इसे विश्‍व की खिड़की नाम दिया गया है। सफेद माबर्ल से इसे तैयार किया गया है।





About Author

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts

Recent Posts

Unordered List

Text Widget

Blog Archive

Search This Blog

BTemplates.com