पालतू जानवरों को प्यार करना कभी-कभी भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ इन जनाब के साथ हुआ।
कछुए का प्यार पड़ गया मंहगा
पालतू जानवरों से लगाव हर किसी को होता है। अक्सर घरों में देखा जाता है कि लोग अपने पेट्स के साथ खूब मस्ती करते हैं। ये उन्हें अपने साथ खिलाते हैं, सुलाते हैं और हर जगह अपने साथ रखते हैं। जानवरों के प्रति यह प्यार कभी-कभी मंहगा पड़ जाता है। रूस में रहने वाले एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब उसने अपने प्यारे और पालतू कछुए को किस करना चाहा। आदमी ने तो किस कर लिया लेकिन जब कछुए ने प्यार वापस करना चाहा तो जनाब से सहा नहीं गया।
जीभ फंस गई मुंह में
खबरों की मानें तो इस रूसी शख्स ने कछुए को हाथ में लेकर उसके मुंह में किस करना चाहा। पहले तो जब कुछ सामान्य रहा। आदमी ने दो-तीन बार कछुए के मुंह को किस किया। इतने से मन नहीं भरा, तो उसने एक बार और अपने मुंह को कछुए के मुंह से मिलाया। बस फिर क्या था, कछुए ने तुरंत ही अपने मुंह में आदमी की जीभ दबा ली। काफी मशक्कत के बाद वह कछुए को अपने मुंह से अलग कर पाया।
0 comments:
Post a Comment