Thursday, 28 September 2017

इस महाराजा को दिल दे बैठी थीं लता मंगेशकर, ऐसी थी दोनों की लव स्टोरी

नई दिल्ली.सिंगर का 28 सितंबर को बर्थ-डे है। इस दौरान हम बता रहे है उनकी लव स्टोरी के बारे में। ये उनकी लाइफ से जुड़ा बहुत ही महत्वपूर्ण किस्सा है। दरअसल, वे अपने भाई के फ्रेंड को दिल दे बैठी थीं। अगर की उनसे शादी हो जाती तो वे एक स्टेट की महारानी कहलातीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।डूंगरूपुर के राजा से हो गया था प्यार...

- मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कहा जाता है कि डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से लता मंगेशकर प्यार करती थी।
- उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर और राज सिंह एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड थे। दोनों एक साथ क्रिकेट खेला करते थे।
- वे भी म्यूजिक के साथ- साथ क्रिकेट में खासी दिलचस्पी रखती थीं।
- एक बार क्रिकेट खेलने के बाद राज को लता के घर चाय पर बुलाया गया।
- यहीं पहली बार राजसिंह ने लता को देखा और दोनों में फ्रेंडशिप हो गई। राज उन्हें प्यार से मिट्ठू पुकारते थे।
- उनकी जेब में हमेशा एक टेप रिकॉर्डर रहता था जिसमें लता के ही गाने होते थे। बता दें कि 12 सितंबर 2009 को राजसिंह का देहांत हो गया था।
- लता का नाम उस वक्त फेमस हस्तियों में गिना जाने लगा था। इसलिए मीडिया में भी लता और राज के रिश्तों की काफी चर्चा होती थी।

इस वजह से नहीं हो पाई शादी...
- राज तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। लता और राज एकदुसरे से शादी करना चाहते थे। राज लता से 6 साल बड़े भी थे।
- कहते हैं कि राज ने अपने पापा मम्मी से वादा किया था कि वो किसी भी आम घर की लड़की को राजघराने की बहु नहीं बनाएंगे।
- इसलिए राज ने अपनी पूरी लाइफ में कभी भी शादी नहीं की। राज को क्रिकेट का भी बहुत‌ शौक था। इसके चलते वो कई सालों तक बीसीसीआई से जुड़े रहे।
- लता हमेशा से कहती रही हैं कि उन पर घर वालों की जिम्मेदारी थी इसलिए उन्होंने कभी शादी नहीं की

About Author

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts

Recent Posts

Unordered List

Text Widget

Blog Archive

Search This Blog

BTemplates.com