Sunday, 17 September 2017

ऐसा दिखता है पांच महीने में पैदा हुआ बच्चा, मां ने शेयर की थी Photos

भगवान ने हर चीज के लिए बनने के लिए एक वक्त निश्चित किया है। गर्भ में नौ महीने रहने के बाद बच्चा पूरी तरह विकसित होकर जन्म लेता है। उससे पहले पैदा हुए बच्चे प्रीमैच्योर कहलाते हैं। अमेरिका में हर साल करीब 10 लाख प्रेग्नेंट महिलाएं प्री-टर्म लेबर या मिसकैरज का शिकार होती हैं।

 पेंसिलवेनिया की रहने वाली एक महिला ने अपने ब्लॉग में अपने 5 महीने के बच्चे की फोटोज शेयर कर लोगों को रुला दिया था। छाती से झलक रहा था धड़कता दिल...

30 साल की एलेक्स फ्रेट्ज ने मात्र 19 हफ्ते में अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम वॉल्टर जॉशुआ फ्रेट्ज रखा था। जन्म के कुछ समय बाद ही वॉल्टर की मौत हो गई थी। एलेक्स ने अपने ब्लॉग में अपने बेटे की स्टोरी फोटोज सहित शेयर की थी। इसे बाद में लाखों लोगों ने शेयर किया था। 

मात्र 19 हफ्ते में ही एलेक्स को लेबर पेन शुरू हो गया। जब उन्हें हॉस्पिटल ले जाय गया, तो डॉक्टर्स ने सर्जरी कर वॉल्टर को बाहर निकाला। समय से काफी पहले पैदा हुआ वॉल्टर हथेलियों से भी छोटा था। साथ ही उसकी स्किन इतनी ट्रांसपेरेंट थी कि अंदर धड़कता दिल साफ़ दिखाई दे रहा था।

कुछ ही समय रहा था जिन्दा

वॉल्टर जैसे ही दुनिया में आया, डॉक्टर्स ने उसे एलेक्स की गोद में डाल दिया। इसके बाद डॉक्टर्स वहां से चले गए। वो फैमिली को समय बिताने देना चाहते थे। एलेक्स ने अपने ब्लॉग में लिखा कि वो बिल्कुल नॉर्मल दिख रहा था। उसके हाथ-पैर पूरी तरह बन चुके थे। एलेक्स ने उसे छाती से लगा लिया। 

चूंकि, बच्चे के पास ज्यादा समय नहीं था, उसके पिता ने भी जल्दी ही उसे गोद में भर लिया।

 वॉल्टर की बहन ने भी अपने भाई एक साथ कुछ वक्त बिताया। हालांकि, 5 महीने का बच्चा और अधिक समय दुनिया में नहीं बिता पाया और उसने दम तोड़ दिया।

About Author

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts

Recent Posts

Unordered List

Text Widget

Blog Archive

Search This Blog

BTemplates.com