Tuesday, 31 October 2017

दुनिया के 10 खूबसूरत शहर जहां की सड़कों पर चलती हैं नावें

हॉलेंड का ये छोटा सा कस्‍बा बहुत खूबसूरत है। यहां की कुल आबादी 2600 है। यहां पर आप को सड़के कम मिलेंगी क्‍यों कि यहां के लोग नावों पर बैठ कर नहर में सफर करते हैं। यहां पर आप को लकड़ी के ढेरों खूबसूरत ब्रिज मिलेंगे।

सुझाऊ चीन का एक गांव है। ये गांव चीन के इतिहास में महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखता है। यहां के लोगों को नाव से चलना पसंद है। यहां पेड़ों से घिरी नहरों में आप को ढेरों नाव चलती हुई दिखेंगी।

फ्रांस का ये शहर पानी पर बसाया गया है। यहां पर आप को कुछ मीटर की दूरी पर ही कई ब्रिज नजर आयेंगे। नहर किनारे बने रेस्‍टोरेंट में सुबह की चाय की चुस्कियां लेने के लिये आप यहां आ सकते हैं। इस जगह को लॉर्ड एनेसी के नाम पर बसाया गया है।

वेनिस इटली के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। ये पूरा शहर पानी पर बसाया गया है। इसे 100 छोटे-छोटे आईसलैंड को मिला कर बसाया गया है। जो भी इटली जाये एक बार गोंडोला राइड जरूर ले। यहां पर आप को एक भी सड़क नहीं दिखेगी। यहां के लोग नाव पर ही चलते हैं।

अफ्रीका का छोटा सा गांव गेनवी अपनी खूबसूरती के लिये मशहूर है। यहां की आबादी 20 हजार है। ये नोकूई झील के बीच में बसा हुआ गांव है। यहां पर लोग अपना व्‍यापर भी नाव पर ही किया करते हैं। ये जगह आप के घूमने के लिये बेहतरीन जगहों में से एक है।

ब्रूगेस बेल्जियम राजधानी होने के साथ सबसे बड़े शहरों में से एक है। ये पूरा शहर पानी पर बसाया गया है। यहां के लोग नाव पर ही आते जाते हैं। आप को यहां एक दो सड़के दिखाई देंगी पर लोगों को पानी में नाव पर बैठ कर चलना ही पसंद है। यह जगह जन्‍नत से कम नहीं है।

स्‍वी‍डन की राजधानी स्‍टॉकहोम 14 आइसलैंड पर बनी है। यहां पर 50 से ज्‍यादा ब्रिज हैं। झील के किनारे बसा ये शहर बहुत खूबसूरत है। यहां की नीली पीली इमारते आप को आकर्षित करेंगी। यह जगह जन्‍नत से कम नहीं हैं।

जर्मनी का हमबर्ग शहर अपनी खूबसूरती के लिये प्रसिद्ध है। इसे पुलों का शहर भी कहा जाता है। यहां इमारतों को जोड़ने के लिये पुलों का इस्‍तेमाल किया गया है। यहां पर 2500 से अधिक ब्रिज हैं। पर्यटक यहां पानी पर बने खूबसूरत आर्कीटेक्‍चर को देखने के लिये आते हैं।

भारत का ये राज्‍य समुद्र किनारे बसा हुआ है। केरल अपने आप में बहुत खूबसूरत प्रदेश है। यहां के लोग नावों पर व्‍यापार करते हैं। यहां दुनिया की पांच सबसे बड़ी झीलों में से एक झील है। केरल की खूबसूरती आप का मन मोह लेगी।

इंगलैंड का बर्मिंघम शहर दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। पानी में इस शहर को बहुत खूबसूरती के साथ बसाया गया है। यहां आप को झील किनारे बैठ कर शहर की खूबसूरती निहार सकते हैं। शहर के अंदर नहरों पर लकड़ी के खूबसूरत पुल बने हुये हैं।


    About Author

    0 comments:

    Post a Comment

    Popular Posts

    Recent Posts

    Unordered List

    Text Widget

    Blog Archive

    Search This Blog

    BTemplates.com