लोगों को दुख या फिर गुस्से में पुल से छलांग लगाते देखा या सुना होगा लेकिन क्या कभी 245 लोगों को एक साथ पुल से छलांग लगाते देखा है। शायद नहीं लेकिन ऐसा हुआ है...
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस में शामिल जी हां इस दुनिया में लोग रिकॉर्ड बनाने के लिए अनोखे-अनोखे तरीके निकालते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ब्राजील के हॉर्टोलांडिया का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड काफी चर्चा में है। खबरों के मुताबिक यहां पर 30 मीटर ऊंचे पुल से एक साथ 245 लोगों ने छलांग लगाई है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों द्वारा एक साथ कूदते वक्त ऐसा लग रहा था कि मानो वे हवा में झूल रहे हैं। पुल से छलांग लगाने का नजारा बड़ी संख्या में लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया। ब्राजील के लोगों का यह कारनामा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस में शामिल हो गया।
इसके पहले कूदे थे 149 लोग
वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस पूरे मामले को लेकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि रस्सी में बंधे होने के बाद भी यह टास्क काफी रिस्की था। वहीं बड़ी संख्या में लोग यह भी कह रहे हैं कि ऐसे साहसी खेल लोगों को आगे बढ़ने की ओर प्रेरित करते हैं। बतादें कि ब्राजील में ऐसे आयोजन अक्सर होते रहते हैं। हालांकि ऐसे प्रदर्शन प्रोफेशनल लोगों की देख-रेख में किए जाते हैं। इस समूह ने बीते साल 149 लोगों के साथ छलांग लगाकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया था।
0 comments:
Post a Comment