बिस्कुट, लगभग पूरी दुनिया 14वीं शताब्दी से बिस्कुट खाती आ रही है। समय के साथ-साथ बिस्कुट का रूप बदलता रहा, स्वाद बदलता रहा लेकिन इसे चाय में डुबो कर खाने का वो मजा आज तक नहीं बदला है। भारत में बहुत से लोगों की सुबह की पहली पसंद बिस्कुट ही है। हलकी भूख हो या कुछ मीठा खाने का मन, बिस्कुट कभी भी बेस्वाद नहीं लगती। लोग कई सालों से बिस्कुट खाते आ रहे हैं। लेकिन उन्होंने भी बिस्कुट से जुड़ी इन बातों पर कभी ध्यान नहीं दिया होगा। आईये जानते हैं बिस्कुट से जुड़ी इन दिलचस्प बातों के बारे में जो शायद आपको पहले से नहीं पता होगी।
दरअसल बिस्कुट का आकार थोड़ा मोटा होता है। साधारण तौर पर बिस्कुट पकाने पर सही से पक नहीं पाते। इसलिए बिस्कुट में छेद किये जाते हैं जिससे बिस्कुट को सही तरह से पकाया जा सके, और खाने पर इसका क्रंच कम न हो।
नेशनल कुकी डे
बहुत कम ही बिस्कुट खाने वालों को यह पता होगा कि कुकी डे भी मनाया जाता है। 4 दिसम्बर को हर साल नेशनल कुकी डे होता है।
0 comments:
Post a Comment