Friday, 29 September 2017

पीरियड्स के दौरान यहां नर्क हो जाती है लड़कियों की Life, ऐसे किया विरोध

भारत में कई लड़कियों पर अपने 'उन दिनों' में कई चीजों को ना करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान लड़कियां न अचार छू सकती हैं न ही किचन के अंदर जा सकती हैं। कुछ लड़कियां इस दौरान बाल नहीं धो सकती। कुल मिलाकर इस दौरान लड़कियां अशुद्ध होती हैं, जो कुछ छू दे तो उसे अपवित्र माना जाने लगता है। लेकिन भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हालत और भी बुरी है। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं, उन नेपाली लड़कियों द्वारा क्लिक की गई फोटोज, जिन्होंने उन चीजों को दिखाया जो उन्हें पीरियड्स में छूना मना था। घर से दूर झोपड़े में सोती हैं लड़कियां...



1981 में स्थापित एक इंटरनेशनल NGO वाटरऐड ने नेपाल में पीरियड्स के दौरान लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव के लिए उन्हें आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रोजेक्ट के तहत लड़कियों ने उन चीजों की फोटोज क्लिक की, जो उन्हें पीरियड्स के दौरान छूना मना था। इनमें से कुछ तो इतने शॉकिंग थे कि दुनिया के कई लोग हैरान रह गए कि आज के जमाने में भी कुछ लोगों की सोच इतनी पिछड़ी कैसे हो सकती है? नेपाल के कुछ घरों में आज भी पीरियड्स के दौरान लड़कियां घर के अंदर नहीं सो सकतीं। प्रोजेक्ट में उत्तरा सौद नाम की एक 15 साल की बच्ची की फोटो क्लिक की गई, जहां पीरियड्स के दौरान उसे सुलाया जाता था। मिट्टी के इस झोपड़े में ठंड और बरसात में भी लड़कियों को सोना पड़ता है। इसके अलावा भी कई सारी चीजें हैं, जिनसे लड़कियों को वंचित रखा जाता है।

आगे फोटोज के जरिए देखें पीरियड्स के दौरान कैसी होती है नेपाली लड़कियों की लाइफ...










About Author

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts

Recent Posts

Unordered List

Text Widget

Blog Archive

Search This Blog

BTemplates.com