Sunday, 15 October 2017

पागलों की तरह 11 घंटे मिट्टी खोदती रही हथिनी, फिर गांववालों ने की ऐसी मदद

इंसान हो या जानवर, अपने बच्चों के लिए हर मां एक जैसी चिंता करती है। यह बात सोशल साइट्स पर इन दिनों शेयर की जा रही एक इमोशनल स्टोरी से फिर प्रूव हो जाती है। इसमें एक हथिनी गड्ढे में गिरे अपने बच्चे को बचाने के लिए लगातार मिट्टी खोद रही है। यह घटना इंडिया की है। हालांकि इंडिया में कहां की है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। हथिनी रोने लगी तो पहुंचे गांववाले...



स्टोरी के अनुसार हथिनी रात के समय अपने बच्चे के साथ जंगल पार कर रही थी। उसी समय उसका छोटा बच्चा रास्ते में बने एक गड्ढे में गिर गया। उसे बाहर निकालने के लिए हथिनी ने काफी संघर्ष किया। लगातार बिना रुके उसने 11 घंटे तक गड्ढा खोदा। घबराहट में हथिनी अपने बच्चे के ऊपर ही और मिट्टी डालती जा रही थी। उसने सुबह तक मिट्टी खोदना जारी रखा। लेकिन वह अपने बच्चे को बाहर नहीं निकाल पाई। वह थक गई और रोने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। पहले तो वे समझ ही नहीं पाए कि हथिनी क्यों रो रही है? लेकिन जब कुछ गांववाले हिम्मत कर उसके पास गए, तो उन्हें स्थिति समझ में आई।

गांववालों ने की मदद
गांववालों ने परेशान हथिनी की मदद की। उन्होंने उसका ध्यान केले देकर बंटाया। जब केले खाने के लिए वो वहां से हटी, तो उन्होंने बच्चे को बाहर निकाल लिया। अपने बच्चे को सुरक्षित देख हथिनी उसके पास पहुंच गई और फिर उसे लेकर जंगल में चली गई।


About Author

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts

Recent Posts

Unordered List

Text Widget

Blog Archive

Search This Blog

BTemplates.com