Sunday, 15 October 2017

इस बिल्‍डर की 120 बीवियां, जिस शहर में बनाता है घर वहीं कर लेता है एक शादी

जी, हां! आप एकदम सही पढ़ रहे हैं इस शख्‍स ने 120 शादियां की हैं। वह भी अपनी पहली पत्नियों की रजामंदी से। आइए पढ़ते हैं इस अनोखे शख्‍स की कहानी...
थईलैंथाईलैंड में 58 साल के व्‍यक्ति ने की है 120 शादियां
थाईलैंड में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां रहने वाला एक शख्स 58 वर्ष की उम्र में 120 शादियां कर चुका है। थाईलैंड के नकोन नायोक प्रांत के रहने वाले तंबन प्रैजर्ट ने कुल 120 शादियां की है। तंबन नायोक प्रांत के फ्रॉमनी जिले का प्रमुख हैं। थाईलैंड में भी बहुविवाह प्रतिबंधित है। इसके बाद भी ये तंबन ने अवैध तरीके से 100 से ज्यादा शादियां की हैं। तंबन ने बताया कि वो पहले ही अपनी पत्नियों को बता देतें है कि वो शादी करने वाले है। वो जिस भी लड़की से शादी करते थे। सबसे पहले उसके माता-पिता से बात करते थे। इसके बाद शादी पूरे रीति-रिवाज और परंपराओं के साथ करते थे। तंबन ने हाल ही में फोन से शादी की है। फोन की उम्र 27 साल है। 

17 साल की उम्र में तंबन की थी पहली शादी
तंबन की पहली शादी 17 साल की उम्र में हुई थी। उनकी बीवी उनसे दो साल छोटी थी। पहली बीवी से उनके तीन बच्चे भी है। तंबन से जब इतनी शादियां करने का कारण जब पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि अपना कंस्ट्रक्शन बिजनस शुरू करने के बाद वो बहुत सी लड़कियो से मिला करते थे। उनमें से ज्‍यादातर जवान और खूबसूरत होती थी। इसके बाद जहां भी उनकी कंस्‍ट्रक्‍शन साइट होती थी वहां वो एक लड़की से शादी करते थे। तंबन ने बताया मेरी बीवियों को इतनी सार शादियों से कोई दिक्कत नहीं है। वर्तमान में तंबन के 120 बीवियों और 28 बच्चे है। तंबन कहते हैं कि वो अपने अपने परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करते है। उन्‍होंने अपनी बहुत सी बीवियों को घर भी बनवाकर दिया है।

About Author

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts

Recent Posts

Unordered List

Text Widget

Blog Archive

Search This Blog

BTemplates.com