Showing posts with label Chhota Parda. Show all posts
Showing posts with label Chhota Parda. Show all posts

Sunday, 29 October 2017

सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में धमाल मचा रही सपना चौधरी अब नई मुश्किल में

 हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी रिएलिटी शो बिग बॉस में आने के बाद इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। यह भी सच है कि सपना और सुर्खियां हमेशा साथ-साथ ही रहते हैं।  दरअसल, 'बिग बॉस 11' में लगातार दूसरी बार सपना चौधरी घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट कर दी गई हैं। ऐसे में इस बार थोड़ी मुश्किल बढ़ गई है।
वहीं, बताया जा रहा है कि सपना चौधरी को हरियाणा के साथ दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान व मध्यप्रदेश से भी समर्थन मिल रहा है। ऐसे में लगता नहीं है कि सपना को बिग बॉस से बाहर हो पाएंगी। 

गौरतलब है कि इससे पहले जब उनका नाम एविक्शन राउंड में नामित हुआ था तो उनके समर्थकों ने वोटिंग करके उन्हें बचा लिया था। 
सपना के समर्थन में अखबारों में विज्ञापन
यह लगातार दूसरा मौका है जब दिल्ली-एनसीआर से जुड़ा प्रतियोगी अपनी दमदार एक्टिंग से बिग बॉस जीत सकता है।
इससे पहले नोएडा के रहने वाले मनवीर गुर्जर ने बिग बॉस सीजन 10 जीता था। ऐसे में सपना चौधरी को लेकर दिल्ली-एनसीआर में उत्साह है।
आलम यह है कि हरियाणा के स्थानीय अखबारों में सपना चौधरी को भी बचाने के लिए विज्ञापन दिए जा रहे हैं। समर्थकों को उम्मीद है कि इससे सपना को फायदा मिलेगा। 

Thursday, 26 October 2017

ट्रांसजेंडर से पोर्न स्टार तक, 'बिग बॉस' में अबतक शामिल हुईं ये 12 विदेशी एक्ट्रेस

इस पैकेज में हम आपको बता रहे हैं बिग बॉस के अबतक के सीजन में शामिल हुईं विदेशी एक्ट्रेसेस के बारे में।

'बिग बॉस-11' इन दिनों अपनी कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर सुर्खियों में हैं। घर से चार कंटेस्टेंट जुबेर खान, प्रियंक शर्मा, शिवानी दुर्गा और लुसेंडा निकोलस एविक्ट हो चुकी हैं। इस सीजन में एक्ट्रेस लुसेंडा घर में एक विदेशी चेहरा बनीं। लुसेंडा ऑस्ट्रेलियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं उन्होंने बॉलीवुड में अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' के 'पार्टी ऑल नाइट' गाने से डेब्यू किया था। वैसे लुसेंडा पहली ऐसी विदेशी एक्ट्रेस नहीं है जो 'बिग बॉस' का हिस्सा बनी हैं पहले भी कई विदेशी एक्ट्रेसेस इस शो में शामिल हो चुकी हैं। इस पैकेज में हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही विदेशी एक्ट्रेसेस के बारे में जो अबतक 'बिग बॉस' का शो का हिस्सा बनी हैं।

लुसेंडा निकोलस और बेगम नवाजिश अली(R)।
बिग बॉस-6
कंटेस्टेंट - सनी लियोनी

कैनेडियन मूल की अमेरिकन पोर्न एक्ट्रेस सनी लियोनी(अब इंडियन एक्ट्रेस) सीजन 5 में 'बिग बॉस' की मेहमान बनीं। सनी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। सनी ने इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी इस एंट्री को बख़ूबी यूज किया और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। बिग बॉस के घर में रहने वाले विदेशी मेहमानों में सनी लियोनी सबसे ज्यादा फेमस और सक्सेसफुल नाम है

बिग बॉस-3
कंटेस्टेंट - क्लॉडिया सीजला

बिग बॉस के सीज़न 3 को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। इसमें पॉलिश-जर्मन मॉडल क्लॉडिया सीजला बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं। हालांकि 'बिग बॉस' में उनकी प्रेजेंस यादगार तो नहीं रही। वे अबतक 'खिलाड़ी 786', 'देसी कट्टे' और 'क्या कूल हैं हम-3' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
बिग बॉस-4
कंटेस्टेंट - वीना मलिक
इस सीजन में पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक शो का हिस्सा बनी थीं। जो कि अपने कॉन्ट्रोवर्शियल बयान और अस्मित पटेल के साथ इंटीमेसी को लेकर सुर्खियों में रही थीं।

बिग बॉस-5
कंटेस्टेंट - विदा समदजई
सीज़न 5 संजय दत्त ने होस्ट किया था। हालांकि बीच-बीच में उन्हें सलमान ख़ान का सपोर्ट भी मिलता रहा। इस सीज़न में अफ़गानिस्तान की एक्ट्रेस और मॉडल विदा समदजई शामि हुईं। 2003 में वो मिस अफगानिस्तान रही थीं। 1974 के बाद वो पहली अफ़गानी महिला थीं, जिसने किसी ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया हो।

बिग बॉस-7
कंटेस्टेंट - हेजल कीच

सातवें सीजन में ब्रिटिश-मॉरिशियन मॉडल हेजल कीच(अब बॉलीवुड एक्ट्रेस) शामिल हुईं। इस शो के बाद हेजल 'बिल्ला' और 'बॉडीगार्ड' जैसी फ़िल्मों में नजर आईं। हेजल फिलहाल क्रिकेटर युवराज सिंह की वाइफ बन चुकी हैं।
बिग बॉस-8
कंटेस्टेंट - नताशा स्टेनकोविक

'बिग बॉस-8' में सर्बियन मॉडल, डांसर और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक शामिल हुईं। नताशा बाद में प्रकाश झा की फ़िल्म 'सत्याग्रह' में दिखाई दीं।
बिग बॉस-2
कंटेस्टेंट - जेड गुडी
बिग बॉस के दूसरे सीजन में ब्रिटिश टेलीविजन सेलिब्रिटी जेड गुडी इसका हिस्सा बनीं। इस सीज़न को शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था। कम लोग जानते हैं कि जेड और शिल्पा में छत्तीस का आंकड़ा रह चुका है दरअसल जब शिल्पा 2002 में यूके में 'बिग ब्रदर' शो का हिस्सा बनी थीं। तब शो में जेड और शिल्पा की लड़ाई सुर्खियों में रही थी। हालांकि जेड 'बिग बॉस' में सिर्फ 2 दिन की मेहमान बनीं, क्योंकि उन्हें सर्वाइल कैंसर निकलने पर शो छोड़ना पड़ा था। 22 मार्च 2009 को जेड की डेथ हो गई।

बिग बॉस-9
कंटेस्टेंट - नोरा फतेही

मोरक्कन-कैनेडियन मॉडल एक्ट्रेस नोरा फतेही सीजन 9 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शामिल हुईं। नोरा को दर्शकों ने 'बाहुबली- द बिगनिंग' समेत कई फिल्मों में आइटम डांस करते हुए देखा गया है।
बिग बॉस-9
कंटेस्टेंट - मंदाना करीमी

बिग बॉस 9 में मंदाना करीमी की प्रेजेंस काफ़ी धमाकेदार रही। ईरानी एक्ट्रेस और मॉडल मंदाना अपने तेवरों के लिए काफी मशहूर रहीं। अब वे बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ रही हैं। इन दिनों में मंदाना अपनी मेरिटल लाइफ को लेकर ख़बरों में हैं उन्होंने अपने बेटर हाफ गौरव गुप्ता पर डोमेस्टिक वायोलेंस का केस किया था।


बिग बॉस-10
कंटेस्टेंट - एलेना कजान

इस सीजन में जर्मन-रशियन एक्ट्रेस एलेना कजान शो का हिस्सा बनीं। एलेना 'एजेंट विनोद', 'जॉन डे' और 'प्राग' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।


Friday, 13 October 2017

अब छोटे पर्दे पर नहीं दिखेगा अमिताभ बच्चन का जलवा, ये शो करेंगे KBC-9 को Replace

28 अगस्त में शुरू हुआ अमिताभ बच्चन का गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 9' टीआरपी के चार्ट में टॉप पोजिशन पर है. बिग बी के इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है. इस सीजन में नए-नए एलिमेंट्स डाले गए हैं, जो दर्शकों को टीवी के सामने बैठने पर मजबूर करते हैं. हालांकि, फैन्स के लिए एक बुरी खबर यह है कि KBC-9 जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है. मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजन 9 का फिनाले एपिसोड 23 अक्टूबर को टेलिकास्ट होगा. 

23 अक्टूबर के बाद सोनी टीवी का रात 9 से 10.30 बजे का यह स्लॉट तीन नए शो को दिया जाएगा. स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विवादित शो 'पहरेदार पिया की' का सीक्वल, जायद खान का शो 'हासिल' और 'एक दीवाना था' केबीसी-9 की जगह टेलिकास्ट होंगे.
 
tejaswani prakash

'रिश्ते लिखेंगे हम नए' में तेजस्वी प्रकाश का लुक
पहरेदार पिया की' का सीक्वल 'रिश्ते लिखेंगे हम नए' को रात 9 बजे का प्राइम स्लॉट मिला है. इस शो से तेजस्वी प्रकाश और रोहित सुचंती वापसी कर रहे हैं. शो की शूटिंग बिकानेर में शुरू हो चुकी है, और इसके प्रोमो टीवी पर दिखाए जा रहे हैं.

9.30 बजे से जायद खान सोनी टीवी के दर्शकों के सामने होंगे. यह उनका डेब्यू टीवी शो होगा. 'हासिल' के प्रोमो में जायद बिजनेस टायकून रणवीर रायचंद के किरदार में दिख रहे हैं. शो का पहले एपिसोड 30 सितंबर को टेलिकास्ट होगा. वहीं, रात 10 बजे से नया शो 'एक दीवाना था' टेलिकास्ट होगा.

Thursday, 12 October 2017

KBC में अमिताभ बच्‍चन के 'कंप्‍यूटर जी' का राज खुला, स्‍क्रीन पर दिखती हैं ये डिटेल


कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) भारत का सबसे पॉपुलर टीवी गेम शो है. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगता सकते हैं कि एक सीजन खत्‍म होते ही लोग उसके दूसरे सीजन का इंतजार करने लगते हैं. केबीसी में पूछे जाने वाले सवाल और अमिताभ बच्‍चन का अंदाज दोनों ही शो में लोगों की दिलचस्‍पी बनाए रखते हैं. पर्दे के पीछे आखिर KBC में होता क्‍या है? सवाल कौन बनाता है? कंटेस्‍टेंट को कैसे तैयार किया जाता है? क्‍या KBC स्‍क्रिप्‍टेड होता है जैसे ढेरों सवाल लोगों के मन में उठते रहते हैं. यही नहीं लोग यह भी जानना चाहते हैं कि अमिताभ बच्‍चन की कंप्‍यूटर स्‍क्रीन पर क्‍या-क्‍या दिखता है? हमने कुछ दिन पहले आपको KBC की हॉट सीट तक पहुंचने का तरीका बताया था और आज हम बिग बी के 'कंप्‍यूटर जी' के राज खोलने जा रहे हैं.

'कौन बनेगा करोड़पति' में 12.5 लाख रुपये जीत चुके कंटेस्टेंट अभनिव पांडे ने बताया है कि अमिताभ बच्चन अपने 'कम्यूटर जी' की स्क्रीन पर क्या देख पाते हैं. अभिनव ने Quora पर इस सवाल का जवाब दिया है. दरअसल, अभ‍िनव से पहले जो कंटेस्‍टेंट हॉट सीट पर बैठा था तब वो फिंगर फर्स्‍ट कंटेस्‍टेंट के तौर पर अमिताभ बच्चन के ठीक पीछे बैठे थे, जहां से उन्हें अमिताभ बच्चन की स्क्रीन दिखाई दे रही थी. अभ‍िनव के मुताबिक अमिताभ बच्‍चन का कंप्‍यूटर शायद रिस्‍पॉन्सिव है. वह शायद कॉन्‍टेंट स्‍किप करने के साथ ही उसे थोड़ा-बहुत ऑपरेट भी कर सकते हैं. हालांकि टाइमर और सवाल सेट करने वाला कंप्‍यूटर ऑपरेटर किसी दूसरे कमरे में बैठता है. वहीं कंटेंस्‍टेंट का कंप्यूटर अनरिस्‍पॉन्‍सिव होता है और वह कॉन्‍टेंट में कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं.

अमिताभ बच्चन की स्क्रीन पर सवाल, ऑप्शन, सवाल का पड़ाव, बची हुई लाइफलाइंस दिखाई देती हैं. अगर बीच में बिग बी कंटेंस्‍टेंट का नाम, शहर, जॉब या गांव के बारे में भूल जाएं तो वह अपने कंप्‍यूटर की स्‍क्रीन पर सारी जानकारी देख सकते हैं. अकसर लोगों को लगता है कि अमिताभ बच्‍चन को पहले से ही सवालों के जवाब मालूम होते हैं, लेकिन ऐसा हरगिज नहीं होता. लॉक किए जाने से पहले खुद बिग बी को भी सवाल का सही जवाब नहीं दिखता है. जवाब लॉक करने के बाद ही उन्हें सही जवाब पता चलता है. अमिताभ बच्चन की स्क्रीन पर एक दूसरी विंडो में 'फोन अ फ्रेन्ड' नॉमिनी की डीटेल भी दिखती है. उनकी स्क्रीन पर लगा टाइमर उन्हें ब्रेक के समय के बारे में बताता रहता है. अगर वो चाहें तो इस समय को घटा-बढ़ा भी सकते हैं. फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के दौरान ये स्क्रीन ऑफ रहती है.

बिग बॉस' का 11 सीजन पहले दिन से ही सुर्खियों से भरा रहा है और सलमान खान ने तो पहले ही वीकेंड के वार में घर में हाथ उठाने वाले कंटेस्‍टंट प्रियांक शर्मा को बाहर भी कर दिया. वैसे तो बिग बॉस के असली बिग बॉस सलमा खान ही हैं, लेकिन लगता है इस बार पहले ही हफ्ते में प्रियांक को खोने के बाद शो के मेकर्स शायद उन्‍हें मिस कर रहे हैं. दरअसल बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार प्रियांक इस शो में फिर से एंट्री मार सकते हैं. आज यानी गुरुवार को प्रियांक शर्मा कलर्स के फेसबुक पेज से दर्शकों से लाइव चैट करने वाले हैं.

बता दें कि प्रियांक ने घर में दमदार एंट्री ली थी और उन्‍हें बिग बॉस के इस सीजन का दमदार कंटेस्‍टंट माना जा रहा था लेकिन घर में विकास गुप्‍ता और आकाश ददलानी के बीच हुए झगड़े में अचानक कूदे प्रियांक ने विकास का साथ देते हुए आकाश को धक्‍का दे दिया था. इसी हाथापाई से सलमान खान इतने नाराज हुए थे कि पिछले वीकेंड के वार में शनिवार को सलमान खान ने प्रियांक को घर से बाहर निकाल दिया था

priyank sharma

 

प्रियांक के घर से जाने के बाद टीवी एक्‍ट्रेस और इस घर की सदस्‍य हिना खान ने काफी हंगामा किया था और प्रियांक के जाने का विरोध किया था. बता दें कि घर में प्रियांक और विकास की दोस्‍ती को लेकर अर्शी पहले ही कई टिप्‍पणी कर चुकी थी और घर के बाहर से कमाल आर खान ने भी प्रियांक को विकास का बॉयफ्रेंड बताया है.

प्रियांक और विकास की दोस्‍ती घर से बाहर की है और यह दोनों बिग बॉस के एक्‍स कंटेस्‍टंट प्रिंस नरूला के भी दोस्‍त हैं.
 

Saturday, 7 October 2017

जानिए बिग बॉस के एक एपिसोड के कितने रुपये लेती है सपना चौधरी

इन दिनों हरियाणा की मसूर गायक सपना चौधरी बिग बॉस के घर मे हैं।और सपना चौधरी बिग बॉस के एक एपिसोड का लगभग पांच से छः लाख रुपये लेती है। सपना चौधरी ने पहले एपिसोड में ही धमाकेदार एंट्री की थी और उन्होंने सलमान खान के साथ डांस भी किया था।

सपना चौधरी का झगड़ा बिहार की रहने वाली ज्योति के साथ हुआ था। ज्योति ने सपना चौधरी को कुछ अपशब्द बोले थे।सपना चौधरी कई अलग व्यवसाय भी करती हैं।


सपना चौधरी आज कल सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।और सपना चौधरी से जब बिग बॉस के पड़ोसियो ने पूछा कि आप शो करते सयम पब्लिक से पैसे क्यो लेती हैं तो सलमान खान को गुस्सा आ गया और सलमान खान ने बोले कि एक कलाकार अपनी कला के पैसे तो लेता ही हैं।

TRP: जानें इस हफ्ते किस पायदान पर है आपका पसंदीदा सीरियल

द ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कॉउंसिल (BARC) ने 39 वें हफ्ते की टीआरपी जारी कर दी है. इस हफ्ते की टीआरपी में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस हप्ते टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गया है. आगे की स्लाइड्स में जानें किस स्थान पर है आपका पसंदीदा सीरियल...

स्टार प्लस का मशहूर डांस रिएलिटी शो 'डांस प्लस 3' इस हफ्ते टीआरपी रेटिंग्स में टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहा है. यह शो 5454 इंप्रेशन के साथ पांचवे पायदान पर है.

कलर्स टीवी का मशहूर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 8' इस हफ्ते भी टीआरपी रेटिंग्स में एक पायदान ऊपर आ गया है. इस हफ्ते शो को 5682 इंप्रेशन मिले हैं जो कि पिछले कई हफ्तों के तुलना में कम हैं. अब यह शो टीआरपी रेटिंग्स में चौथे पायदान पर पहुंच गया है.

जी टीवी के मशहूर सीरियल 'कुमकुम भाग्य' टीआरपी रेटिंग्स में इस हफ्ते एक पायदान का नुकसान हुआ है. यह सीरियल 5892 इंप्रेशन के साथ रेटिंग्स में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है.

जी टीवी के पॉपुलर सीरियल 'कुंडली भाग्य' ने इस हफ्ते भी टीआरपी रेटिंग्स में बड़ा धमाका किया है. 'कुंडली भाग्य' 6262 इंप्रेशन के साथ दूसरे पायदान पर पहुंचने में कामयाब रहा.

मेगास्टार अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ने टीआरपी रेटिंग्स में इस हफ्ते भी अपनी बढ़त को बनाये रखा. इस बार शो को 6676 इंप्रेशन मिले हैं जो कि दूसरे किसी सीरियल से कहीं ज्यादा है और इसी के साथ KBC सीजन 9 टॉप पर बना हुआ है.


Friday, 6 October 2017

सिर्फ 20 रुपये में देखिए 100 से भी ज्यादा टीवी चैनल्स, ये है ऑफर

जी चैनल के प्रोग्राम काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। जी डिजिटल ने अपनी डिट्टो टीवी एप को रीलॉन्च किया है। इस एप के नए लुक में यूजर्स को काफी सुविधा मिलने वाली है। इसके तहत यूजर्स को मोबाइल, टैबलेट, कंप्यूटर आदि डिवाइस में टीवी की सुविधाएं मिलेगी। आपको बता दें कि इस एप में मात्र 20 रूपये प्रति महीने देकर यूजर्स 100 से ज्यादा चैनल्स का लुत्फ उठा सकते हैं। जी हां, इसमें हिंदी, अंग्रेजी और लोकल भाषाओं के सीरियल्स या प्रोग्राम्स देखने को मिलेंगे। चैनल्स की बात की जाए तो इसमें आपको स्पोर्ट्स चैनल, एंटरटेनमेंट, मूवीज सभी तरह के चैनल्स उपलब्ध होंगे।

इसके लिए जी ने आईडिया के साथ टाईअप किया है। इसके तहत आईडिया 3जी और 4जी यूजर्स को हर रिचार्ज के साथ फ्री मासिक सब्सक्रिप्शन मुहैया करवाएगा। इसके अलावा प्रमोशनल ऑफर के तहत 3जी और 4जी यूजर्स को डिट्टो टीवी एप को फ्री में सब्सक्राइब करने का भी मौका मिलेगा।

Tuesday, 3 October 2017

मिलिए असली 'बिग बॉस' से, सालों से बस आवाज़ ही सुनी थी... आज चेहरा भी देख लीजिए


देश के सबसे चर्चित और विवादित टीवी शो ‘बिग बॉस’ के करोड़ो फैन्स हैं. इस शो में जानेमाने सेलेब्स को पूरे 3 महीने के लिए एक घर में बंद कर दिया जाता है. बाहर की दुनिया से इन लोगों का कोई कनेक्शन नहीं रहता. घर के सदस्य और होस्ट सलमान खान के अलावा अगर इन कंटेस्टेंट्स की बात किसी से हो पाती है तो वो है सिर्फ खुद बिग बॉस. जी हां, बिग बॉस, घर के सभी सदस्यों पर अपनी नज़र बनाए रखते हैं और इन सभी सदस्यों को बिग बॉस का हर कहना मानना पड़ता है. इस शो में हर साल कंटेस्टेंट तो आते जाते रहते हैं लेकिन पिछले 10 साल से लगातार जो हम सभी का मनोरंजन करता आया है वो कोई और नहीं बल्कि खुद बिग बॉस हैं. बिग बॉस को लोग देख नहीं पाते, सिर्फ उनकी आवाज़ सुन पाते हैं लेकिन आज हम रिवील करेंगे उस शख्स को जो बिग बॉस के पीछे की आवाज़ है.


. शो के दौरान लोग लगातार बिग बॉस की आवाज़ सुनते हैं. बिग बॉस सदस्यों को गलती करने पर डांटते हैं और टास्क अच्छे से पूरा करने पर उनकी तारीफ भी करते हैं. किसी दिन अगर किसी सदस्य का मूड ऑफ रहता है तो बिग बॉस उसे कंफेशन रूम में बुलाकर समझाते भी हैं. कई सदस्य हैं जो घर में रहते-रहते बिग बॉस को बिना देखे ही उनके फैन बन जाते हैं. बिग बॉस की आवाज़ तो काफी फेमस है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर वो शख्स है कौन जो बिग बॉस की आवाज़ सालों से बना हुआ है? आज आपको हम बताना चाहेंगे की बिग बॉस की आवाज़ के पीछे जो शख्स है अतुल कपूर.
अतुल कपूर एक जानेमाने वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं. उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों की हिंदी डबिंग भी की है. अतुल तब से बिग बॉस से जुड़े हुए हैं जब से ये शो शुरू हुआ है. बिग बॉस मेकर्स, अतुल को उनके काम के लिए अच्छी खासी फीस भी देते हैं और यही वजह है जो पिछले 10 साल से अतुल बिग बॉस की आवाज़ बने हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक अतुल बिग बॉस शो के दौरान सारा समय सेट पर ही रहते हैं. उनकी डिटेल आम लोग और बिग बॉस कंटेस्टेंट से सीक्रेट रखी जाती है.
चलिए अब जबकि आपको पता चल ही गया है कि असली बिग बॉस कौन है तो शो को देखने का मज़ा यक़ीनन दोगुना हो जाएगा.
.

Monday, 2 October 2017

Bigg Boss 11: अंगूरी भाभी से लेकर सपना चौधरी तक, घर में लॉक हुए ये बड़े सितारे

टीवी का मशहूर और विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस-11’ की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है. रविवार रात सलमान खान की परफॉर्मेंस के साथ इस शो की शुरूआत हुई. आपको यहां उन प्रतिभागियों के बारे में बता रहे हैं जो इस साल इस शो में नज़र आने वाले हैं.

आपको बता दें कि ये बिग बॉस का आलीशान घर है जिसमें इस बार कंटेस्टेंट्स को करीब 100 दिनों तक अंदर रहना होगा.

टीवी और फिल्मों के जाने माने कलाकार हितेन तेजवानी इसमें नज़र आएंगे.

'अंगूरी भाभी' के नाम से मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे भी इस बार बिग बॉस में दिखाई देंगे.

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हिना खान भी नज़र आएंगी.

कल एंट्री के समय हिना ने धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दी.

हरियाणा की फेमस डांसर और सिंगर सपना चौधरी भी इस बार बिग बॉस-11 के कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं.

सपना चौधरी पिछले साल तब सुर्खियों में आई थी, जब उन्होंने खुदकुशी करने की कोशिश की थी.

अर्शी खान भी होंगी बिग बॉस के घर में. अर्शी वही मॉडल हैं जो खुद को पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी की गर्लफ्रेंड बता चुकी हैं.

इस बार बिग बॉस के घर में शिवानी दुर्गा भी पहुंची हैं. शिवानी ने पिछले सीजन में बिग बॉस के कंटेस्टेंट स्वामी ओम की तीखी आलोचना करके सुर्खियों में छा गई थीं.

एमटीवी रोडिज के सीजन-13 की प्रतियोगी बेनाफशा सूनावाला की भी एंट्री इस घर में हुई है.

'स्प्लिट्स विला-10' के प्रियंक शर्मा होंगे बिग बॉस-11 के कंटेस्टेंट बने हैं.

रैपर आकाश ददलानी भी इस घर में नज़र आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश बिजनेसमैन हैं.

बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनीं बिहार की ज्योति कुमारी एक क्लर्क की बेटी हैं.

दिल्ली की इंजीनियर बंदगी कालरा भी इस शो में नज़र आएंगी.

पुनीश शर्मा भी इस घर में नज़र आएंगे.

टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता भी बिग बॉस-11 के प्रतिभागियों में से एक हैं.

हसीना पारकर के दामाद जुबेर खान भी बिग बॉस में नज़र आएंगे.

प्रियंका ने एंट्री के समय शानदार परफॉर्मेंस बी दी

Saturday, 30 September 2017

तो यह हैं 'बिग बॉस 11' के कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट!

टीवी का सबसे ज्यादा विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' अब जल्द ही ऑन-एयर होने वाला है. हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान की शो को होस्ट करने वाले हैं. हमेशा की तरह इस बार भी लोग अभी से ही जानना चाहते हैं कि इस बार शो में कौन-कौन से सेलेब्स हिस्सा लेने वाले हैं. हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ.कॉम में प्रकाशित एक खबर के अनुसार इस बार शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट सामने आ गई है. इस बार शो की थीम पड़ोसी है.

बता दें, हर बार की तरह इस बार भी शो में 15 कंटेस्टेंट नजर आएंगे. इनमें से 4 कॉमनर्स और 'बिग बॉस' की थीम पड़ोसी के 4 कंटेस्टेंट्स के बारे में बताया जा चुका है. जिनमें शिवानी दुर्गा, ज्योती कुमारी, सपना चौधरी और जुबैर खान का नाम शामिल है. इनके अलावा शो में टीवी फेम हिना खान, शिल्पा शिंदे, बेनफाश शोनवाल्ला , विकास गुप्ता, हितेन तेजवानी और प्रियांक शर्मा नजर आएंगे. हाल ही में शो का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है और इस शो के सेट को डिजाइनर और बॉलीवुड के जाने माने निर्माता ओमंग कुमार ने डिजाइन किया है.

Popular Posts

Recent Posts

Unordered List

Text Widget

Blog Archive

Search This Blog

BTemplates.com