Showing posts with label Tech. Show all posts
Showing posts with label Tech. Show all posts

Friday, 17 November 2017

इंटरनेट टेलीफोनी के जरिए बिना नेटवर्क भी यूजर्स कर पाएंगे वॉयस कॉल

यूजर्स के बीच टेलिकॉल का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए टेलिकॉम रेग्यूलेटरी यानी ट्राई एक खास सेवा की शुरुआत करने जा रही है। इस नई सर्विस से यूजर्स ऑफिस या पब्लिक वाई-फाई के इस्तेमाल से किसी भी मोबाइल या लैंडलाइन नंबर पर कॉल कर पाएंगे। इसके लिए स्मार्टफोन में सिग्नल का होना भी जरुरी नहीं है। इस सेवा के लिए ट्राई ने अनुमति दे दी है।

दूरसंचार कंपनियां कर रही विरोध:
टेलिकॉम सेक्टर की मौजूदा कंपनियां ट्राई के इस कदम का विरोध कर रही हैं। कंपनियों का विरोध इस बात पर है कि इस सर्विस के जरिए बिना मोबाइल नेटवर्क के और खराब नेटवर्क होने के बाद भी कॉल की जा सकेगी। जबकि ट्राई का यह कहना है कि उसका यह कदम यूजर्स को बेहतर सर्विस देने के लिए उठाया गया है। क्योंकि कई बार यूजर्स नेटवर्क न होने या खराब होने के चलते अहम कॉल्स नहीं पाते हैं।
कॉल्स की सफलता दर में होगी बढ़ोतरी:
ट्राई के मुताबिक, यह सर्विस वॉयस कॉल का एक प्रभावी विकल्प साबित होगा। इससे वॉयस कॉलिंग की सफलता दर में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। खासतौर से यह सर्विस खराब या लो नेटवर्क क्षेत्रों में काफी कारगर साबित होगी जहां इंटरनेट सर्विस तो उपलब्ध रहती है लेकिन मोबाइल नेटवर्क नहीं आते हैं। वहीं, टेलिकॉम कंपनियों के विरोध पर ट्राई ने असहमति जताई है। ट्राई का कहना है कि इससे यूजर्स को कॉल करने के लिए ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
रेवन्यू पर पड़ रहा असर:
टेलिकॉम कंपनियों का मानना है कि स्मार्टफोन और टैबलेट्स की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इससे एप आधारित वॉयस ट्रैफिक से भी रेवन्यू पर खासा असर पड़ा है। ऐसे में अगर यह सर्विस भी शुरू कर दी जाती है तो इससे कंपनियों पर और दवाब बन जाएगा।

इंटरनेट टेलीफोनी के जरिए बिना नेटवर्क भी यूजर्स कर पाएंगे वॉयस कॉल

यूजर्स के बीच टेलिकॉल का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए टेलिकॉम रेग्यूलेटरी यानी ट्राई एक खास सेवा की शुरुआत करने जा रही है। इस नई सर्विस से यूजर्स ऑफिस या पब्लिक वाई-फाई के इस्तेमाल से किसी भी मोबाइल या लैंडलाइन नंबर पर कॉल कर पाएंगे। इसके लिए स्मार्टफोन में सिग्नल का होना भी जरुरी नहीं है। इस सेवा के लिए ट्राई ने अनुमति दे दी है।

दूरसंचार कंपनियां कर रही विरोध:
टेलिकॉम सेक्टर की मौजूदा कंपनियां ट्राई के इस कदम का विरोध कर रही हैं। कंपनियों का विरोध इस बात पर है कि इस सर्विस के जरिए बिना मोबाइल नेटवर्क के और खराब नेटवर्क होने के बाद भी कॉल की जा सकेगी। जबकि ट्राई का यह कहना है कि उसका यह कदम यूजर्स को बेहतर सर्विस देने के लिए उठाया गया है। क्योंकि कई बार यूजर्स नेटवर्क न होने या खराब होने के चलते अहम कॉल्स नहीं पाते हैं।
कॉल्स की सफलता दर में होगी बढ़ोतरी:
ट्राई के मुताबिक, यह सर्विस वॉयस कॉल का एक प्रभावी विकल्प साबित होगा। इससे वॉयस कॉलिंग की सफलता दर में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। खासतौर से यह सर्विस खराब या लो नेटवर्क क्षेत्रों में काफी कारगर साबित होगी जहां इंटरनेट सर्विस तो उपलब्ध रहती है लेकिन मोबाइल नेटवर्क नहीं आते हैं। वहीं, टेलिकॉम कंपनियों के विरोध पर ट्राई ने असहमति जताई है। ट्राई का कहना है कि इससे यूजर्स को कॉल करने के लिए ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
रेवन्यू पर पड़ रहा असर:
टेलिकॉम कंपनियों का मानना है कि स्मार्टफोन और टैबलेट्स की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इससे एप आधारित वॉयस ट्रैफिक से भी रेवन्यू पर खासा असर पड़ा है। ऐसे में अगर यह सर्विस भी शुरू कर दी जाती है तो इससे कंपनियों पर और दवाब बन जाएगा।

Monday, 13 November 2017

अगर आपने भी खरीदा है जियो फोन तो ये 7 टिप्स आ सकते हैं आपके काम

हम अपनी इस खबर में आपको जियो फोन के बारे में कुछ टिप्स और ट्रिक्स बता रहे हैं जो आपको जियो फोन की सेटिंग करने में मदद करेंगी

 जियोफोन के बाजार में आने के बाद से यूजर्स एक बार फिर से फीचर फोन की ओर आकर्षित होने लगे हैं। इस फोन में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो स्मार्टफोन में मौजूद होते हैं। अगर आपको भी जियो फोन मिल गया है तो उसके यूजर इंटरफेस से अभी तक आप अच्छे से परिचित हो चुके होंगे। हालांकि, फोन में कुछ हिडेन फीचर्स मौजूद है जो आपको आसानी से दिखाई नहीं देंगे। इन्हें आपको फोन की सेटिंग में जाकर खोजना होगा। हम अपनी इस खबर में आपको जियो फोन के बारे में कुछ टिप्स और ट्रिक्स बता रहे हैं जो आपके लिए मददगार साबित होंगी।

जियो फोन पर जीमेल कॉन्टैक्ट को कैसे करें इंपोर्ट-
नया फोन लेते ही हम सबसे पहले अपने कॉन्टैक्ट्स को पुराने फोन से नए फोन में ट्रांसफर या इंपोर्ट करते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने जियो सिम में सेव रखे कॉन्टैक्ट्स को फोन में कॉपी करें। वही, अगर आपके कॉन्टैक्ट्स गूगल या माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट में मौजूद हैं तो उन्हें जियो फोन में कॉपी या सेव करना आसान नहीं है।
इसके लिए अपने गूगल अकाउंट से जियो फोन पर कॉन्टैक्ट इंपोर्ट करने के लिए फोन में कॉन्टैक्ट एप को ओपन करें। अब दायीं ओर नजर आ रही सेटिंग्स में जाएं। सेटिंग में नीचे स्क्रॉल करके इंपोर्ट कॉन्टैक्ट्स को सेलेक्ट करें। यहां आपको जीमेल का विकल्प दिखाई देगा, उसे चुनें। अब आपसे जीमेल आईडी और पासवर्ड की जानकारी मांगी जाएगी। जीमेल आईडी और पासवर्ड देने के बाद आपको KAI OS को एक्सेस देना होगा। अब आप जब भी फोन में कॉन्टैक्ट अकाउंट को ओपन करेंगे आपको गूगल कॉन्टैक्ट दिखाई देगा। ध्यान रहे कि आपके जियो फोन में स्मार्टफोन की तरह जीमेल एड्रेस बार-बार सिंक नहीं होता।
ठीक इसी तरह, आउटलुक कॉन्टैक्ट से भी आप कॉन्टैक्ट को इंपोर्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको इंपोर्ट कॉन्टैक्ट में आउटलुक ऑप्शन को चुनना होगा। अब कॉन्टैक्ट को सिंक करने के लिए अपना अकाउंट आईडी और पासवर्ड देना होगा।
कॉल फॉरवर्डिंग का तरीका:
यदि आप अपने जियो फोन में कॉल फॉरवर्डिंग फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो फोन की सेटिंग में जाएं। सेटिंग में नेटवर्क एंड कनेक्टिविटी टैब में कॉल सेटिंग्स को ओपन करें। अब नीचे स्क्रॉल कर कॉल फॉरवर्डिंग में जाएं। अब अपनी जरुरत के मुताबिक विकल्प को चुनें। बता दें कि इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको दूसरा नंबर भी देना होगा जिस पर आपकी कॉल को फॉर्वड किया जाएगा।
खुद को ट्रैक करने से रोकें:
क्या आप जानते हैं कि जियो फोन का डिफॉल्ट वेब ब्राउजर दूसरे ब्राउजर की तरह ही आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को ट्रैक कर सकता है। इसके आधिकारिक एप में आप अपनी हिस्ट्री को डिलीट करने का विकल्प नहीं खोज पाएंगे। इसके लिए जियो फोन की सेटिंग में जाएं और Privacy & Security टैब को चुनें। यहां आपको ब्राउंजिंग प्राइवेसी का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां से आप अपनी ब्राउंजिंग हिस्ट्री और स्टोर किए गए डाटा को डिलीट कर सकते हैं। साथ ही, आपको यहां डू नॉट ट्रैक का विकल्प दिखेगा जिससे आप वेबसाइट या एप पर ट्रैक करने पर रोक लगा सकते हैं।
स्क्रीन लॉक को करें सेटअप
आपकी फोन को कोई दूसरा इस्तेमाल न सके इसके लिए आप अपने जियो फोन में पासकोड लॉक सेट कर सकते हैं। इसके लिए, सेटिंग एप को ओपन करें और Privacy & Security में जाएं। अब स्क्रीन लॉक को सेलेक्ट करें। इसमें स्क्रीन लॉक को एक्टिव करने के लिए इसे ऑन करें। अब आपको डिवाइस में नया स्क्रीन लॉक चुनने को कहा जाएगा। आपको चार डिजिट का पासकोड देना होगा और OK पर क्लिक करना होगा। अब आपके फोन में पासकोड सेट हो गया है। इसके बाद आप जब भी फोन को अनलॉक करेंगे आपको पासकोड को एंटर करना होगा।
USB की मदद से जियो फोन में कैसे करें फाइल स्टोरेज:
अपने जियो फोन में किसी स्टोरेज डिवाइस से फाइल ट्रांसफर करने के लिए आपको इसके सेटिंग में जाकर कुछ बदलाव करने होंगे। आप जियो फोन में किसी फाइल स्टोरेज से ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे ऐसा इसलिए क्योंकि यह विकल्प जियो फोन में डिफॉल्ट रूप से ऑफ किया गया है। इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में स्टोरेज में जाना होगा। यहां USB स्टोरेज ऑप्शन को चुनें। यहां इनेबल ऑप्शन को चुनें। अब आप USB केबल की मदद से फाइल ट्रांसफर कर पाएंगे।
बदल सकते है इंटरफेस भाषा:
जियो फोन 22 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, बंगाली और दूसरी भाषाएं भी शामिल हैं। इंटरफेस की भाषा को बदलने के लिए फोन की सेटिंग में पर्सनलाइजेशन टैब को चुनें। अब आप लैंग्वेज ऑप्शन में जाएं और OK पर क्लिक करें। फिर अपनी पसंद की लैंग्वेज को चुनें। लैंग्वेज का चुनाव करने के बाद फोन का इंटरफेस उसी लैंग्वेज में बदल जाएगा।
सॉफ्टवेयर अपडेट को कैसे चेक करें:
एक फीचर फोन होने के बावजूद जियो फोन में कुछ स्मार्ट मॉर्डन फीचर्स को शामिल किया गया है। हालांकि, फोन में मौजूद कुछ फीचर काम नहीं करते इसमें डिजिटल पेमेंट शामिल है। अगर आप फोन में आए नए सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए सेटिंग एप में जाएं। यहां डिवाइस टैब को सेलेक्ट करें। अब डिवाइस इंफॉर्मेशन को चुनें और नीचे स्क्रॉल कर LYF Software Update में जाएं। यहां पर आपको ओटीए अपडेट के बारे में जानकारी मिलेगी।

Saturday, 4 November 2017

#Whatsappdown क्‍या हुआ लोगों ने बट्टी लगाकर इसकी कर डाली धुलाई, खुद देखिए


दुनिया भर में सबसे ज्‍यादा पॉपुलर सोशल मैसेजिंग ऐप Whatsapp आज 3 नवंबर को कई घंटों के लिए बंद हो गया। व्‍हाट्सऐप नेटवर्क के काम न करने से यूके और इंडिया समेत तमाम देशों में लोग बिलबिला उठे। दिन के ज्‍यादातर वक्‍त व्‍हाट्सऐप में ही घुसे रहने वाले लोगों की यह डिजिटल दर्द टि्वटर पर रायते की फैल गया। लोगों ने यहां व्‍हाट्सऐप को लेकर जमकर भड़ास निकाली। भले ही अब व्‍हाट्सऐप अब नॉर्मल हो गया है, लेकिन #Whatsappdown हैशटैग की लिस्‍ट में सोशल जिंदगी की कई मजेदार सच्‍चाईयां आज देखने को मिलीं। आप भी देख लीजिए, फिर मौका मिले न मिले।

1-   व्‍हाट्सऐप न चलने से तमाम मोबाइल प्रेमी लोगों की दिलों की धड़कनें तब धीमी होने लगीं, जब काफी देर तक उन्‍हें कोई व्‍हाट्सऐप मैसेज रिसीव नहीं हुआ।

2-   तिथि ने कहा कि आजकल हमारी लाइफ सोशल मीडिया के चारो ओर ही घूम रही है। कभी तो आराम कर लो, यही सोचकर आज शायद #Whatsappdown हो गया है।

3-   कुछ लोगों ने तो गजब ही कर दिया, मोबाइल फोन के मामले मे अनाड़ी अपनी चाची, मौसी से Whatsapp चलाने के नाम पर 500 – 500 रुपए वसूल लिए।

4-   शनि देव या बजरंगबली के नाम की धमकी वाले मैसेज 10 लोगों को न भेज पाने के कारण कुछ लोग तो निपट ही गए होंगे, ऐसा कहना है सौरमंडल के इस अनोखे जर्नलिस्‍ट का।

5-   इन जनाब ने उन पीड़ित लोगों के लिए 2 मिनट के मौन की अपील की है, जिन्‍होंने Whatsapp न चलने पर अनइंस्‍टॉल और फिर इंस्‍टॉल कर डाला। फिर भी नहीं चला तो वो कई कई बार फोन को रिस्‍टार्ट करने में जुटे रहे।



6-   इन्‍होंने Whatsappडाउन को बड़ा वाला थैंक्‍स बोला, क्‍योंकि उसके न चलने के कारण तमाम लोग अपने परिवार वालों से काफी दिनों बाद फेस टू फेस मिले और फूट फूटकर रोए। वैसे ये खुशी के आंसू बार बार नहीं आते, क्‍यों आपको कुछ कहना है।

7-   गुडमॉर्निंग और गुडनाइट वाले फर्जी मैसेजेस से आजिज इस इंसान ने तमाम लोगों के मुंह की बात छीन ली है।

8-   मेघा ने कमाल का लॉजिक दिया है, लेकिन Whatsapp को प्‍यार करने वाला कोई भी यूजर उनकी बात को सीरियसली नहीं लेगा।

9-   जुनैद Whatsapp बंद होने पर काफी दिनों बाद अपनी फैमिली से मिले और उन्‍हें शायद पहली बार महसूस हुआ वो वाकई अच्‍छे लोग हैं।


ऐसे चेक करें किसी ने आपका जीमेल यूज तो नहीं किया

आपका जीमेल अकाउंट सुरक्षित रहे इसके लिए आप कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ऐसे में अगर आपको ये पता चल जाये कि आपके अकाउंट को हैक करने का प्रयास हो रहा है तो आप उसे तुरंत सेफ करने की कोशिश कर सकते हैं। जीमेल में ही ऐसा रास्‍ता मौजूद है जो ना सिर्फ आपको बता सकता है कि अकाउंट हैकिंग हुई है बल्‍कि कब और कितनी देर आपका अकाउंट इस्‍तेमाल हुआ ये भी पता चल जायेगा। चलिए जानें कैसे चार आसान स्‍टेप में हैकिंग का पता लग जायेगा।

स्‍टेप नंबर 1: सबसे पहले अपने जीमेल अकाउंट पर जायें। उसके टॉप राइट में जहां आपकी डीपी या कलर्ड सर्कल दिखता है वहीं पर पॉप अप मेन्‍यु में My Account विंडो दिखेगी। उसे क्‍लिक करें।



स्‍टेप नंबर 2:  इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें साइन इन और सिक्‍योरिटी दिखाई देगा उस में Device activity and notifications पर जायें। उसे क्‍लिक करने पर आपको Recently used devices के बारे में जानकारी मिलेगी।



स्‍टेप नंबर 3:  अब आपको पता चल जायेगा कि किस फोन, लैपटॉप या अन्‍य डिवाइस पर आपका अकाउंट खोला गया है। फौरन सिक्‍युरिटी डिवाइस पर जायें।

स्‍टेप नंबर 4: बस अब जैसे ही आपको ये शक हो कि इस्‍तेमाल की गई डिवाइस आपकी नहीं है और दिखाई गई अवधि में आपने अपना अकाउंट हैंडल नहीं किया है, तो तुरंत टॉप पर दिख रहे Secure your account पर जायें और अपना पासवर्ड और दूसरी सैटिंग बदल कर अपना अकाउंट सेफ कर लें।




ज्‍यादा डाटा हो रहा खर्च तो Facebook और WhatsApp में करें ये सेटिंग

अगर स्‍मार्टफोन यूजर्स अक्‍सर ऐसा कहते मि‍ल जाते हैं कि‍ उनके फोन में डाटा बहुत खर्च होता है। ज‍िसके चलते वे ज्‍यादातर समय अपने फोन पर व्हॉट्सऐप और फेसबुक ऐप को बंद रखते हैं यानी क‍ि वे बड़े हि‍साब से डाटा खर्च करते हैं। हो सकता आप भी इन लोगों को में से एक हों। ऐसे में आपको अपने फोन में इन ऐप की कुछ इस तरह से सेट‍िंग करनी होगी, ज‍िससे डाटा कम खर्च होगा.


ऑटो डाउनलोड सेट‍िंग्‍स हटाएं 
स्‍मार्टफोन में सेट‍िंग्‍स बहुत मायने रखती है। कई बाद व्हॉट्सऐप और फेसबुक ऐप में ऑटो डाउनलोड सेट‍िंग्‍स की वजह से ज्‍यादा डाटा खर्च होता है। इन दोनों ही ऐप को जरा सा खोलने पर बेवजह के फोटो, ऑडियो, वीडियो और डॉक्यूमेंट अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं। इसकी वजह फोन में बेवजह की चीजें भर जाती हैं। कई बार स्‍मार्टफोन धीमा हो जाता है ओर मेमोरी भी जल्‍दी भर जाती है। 

व्‍हाट्सऐप की सेट‍िंग्‍स 
*व्‍हाट्सऐप के सेटिंग्स ऑप्‍शन में सबसे पहले डाटा यूजेज ऑप्‍शन जाना होगा।
*यहां पर  मीड‍िया ऑटो डाउनलोड में व्‍हेन यूजिंग मोबाइल ऑप्‍शन सेलेक्‍ट करें। 
*इसके बाद फोटो, ऑडियो, वीडियो और डॉक्यूमेंट पर बि‍ल्‍कुल न ट‍िक करें।
*इससे ज‍ब आप चाहेंगे तभी फोन में डाउनलोड‍िंग होगी। डाटा कम खर्च होगा।

फेसबुक की सेट‍िंग्‍स
*फेसबुक में सबसे पहले इसकी ऐप सेंटिंग्स में जाएं और यहां क्‍ि‍लक करें।  
*यहां पर तीन लाइन द‍िखेंगी। इन पर क्‍ि‍लक करें और थोड़ा सा नीचे जाएं। 
*यहां वीडियो ऑटो प्ले ऑप्शन में वाईफाई या ओनली या ऑफ कर दें। 
*इससे ऑटो डाउनलोड बंद हो जाएगा और वीड‍ियो अपने आप प्‍ले नहीं होंगे।

Friday, 3 November 2017

अब कोई नहीं पढ़ पाएगा आपके व्हाट्सएप मैसेज, व्हाट्सएप को ऐसे करें सिक्योर

अब व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी है| अब व्हाट्सएप पर आपके मैसेज को कोई भी नहीं पढ़ पाएगा। यहां तक कि आपके मैसेज को कोई भी हैक नहीं कर पाएगा

कुछ समय पहले एक न्यूज आई थी जिसके अंतर्गत सरकार ये निर्णय लेने वाली थी जिससे आपके व्हाट्सएप मैसेज ना सिर्फ पढ़े जा सकते थे बल्कि 90 दिनों से पहले आप उसे डिलीट भी नहीं कर सकते थे| पर अब व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी है| अब व्हाट्सएप पर आपके मैसेज को कोई भी नहीं पढ़ पाएगा। यहां तक कि आपके मैसेज को कोई भी हैक नहीं कर पाएगा। कोई भी संस्था आपके मैसेज को नहीं पढ़ सकती है। इस नए सेक्यूरिटी फीचर्स के आने के बाद व्हाट्सएप सेंडर और रिसीवर यही दो लोग मैसेज को पढ़ पाएंगे। तीसरा कोई भी आपके भेजे गए मैसेज को नहीं देख पाएगा। अब सिर्फ मैसेज भेजनेवाला और जिसे भेजा गया है वही पढ़ पाएगा।

कंपनी ने इस बाबत घोषणा की है कि इस सर्विस के जरिए भेजे गए सभी मैसेज पूरी तरह एन्क्रिप्टेड ‌होंगे। अब व्हाट्सएप उन चुनिंदा प्लेटफॉर्म में शामिल हो गया है जिन पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड डिफॉल्ट हो जाता है। व्हाट्सएप के सबसे ताजा वर्जन से कॉल, मैसेज, फोटो, वीडियो, फाइल, आवाज सब कुछ खास कोड के जरिए यूजर के पास जाएगा। उस खास कोड के जरिए वो मैसेज सुरक्षित रहेगा। इस तरह से वो मैसेज भेजनेवाले और जिसे भेजा गया है, तक ही सीमित रहेगा।

व्हाट्सएप हुआ डाउन, ट्विटर पर यूजर्स ने दिए ऐसे Reactions

व्हाट्सएप डाउन होने के चलते ट्विटर पर फनी जोक्स की बाढ़ आ गई है। इस खबर में हम आपको ऐसे ही कुछ रिएक्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं


 भारत समेत कई देशों में इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने दोपहर 1 बजे के बाद से काम करना बंद कर दिया था। हालांकि, अब यूजर्स इसे इस्तेमाल कर पा रहे हैं। जहां पहले व्हाट्सएप यूजर ना ही मैसेज भेज पा रहे थे और न ही कोई फाइल शेयर कर पा रहे थे। अब उन्हें मैसेज रिसीव होना शुरू हो गए हैं। साथ ही वो मैसेज और फाइल्स भी साझा कर पा रहे हैं। अभी व्हाट्सएप के सर्वर डाउन होने की वजह का पता नहीं लगा पाया है।
व्हाट्सएप डाउन होने के बाद ट्विटर पर Funny रिएक्शन्स:
पहला ट्वीट चेतन भगत का है जिन्होंने लिखा है कि व्हाट्सएप डाउन होने की वजह एक भारतीय इंजीनियर है। उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे ब्लॉक कर दिया तो उसने सबको ब्लॉक कर दिया। 
The reason for  could be an Indian engineer working there. His girl blocked him and he went 'le phir, main block to sab block'
दूसरा ट्वीट ईस्ट इंडिया कॉमेडी अकाउंट से किया गया है जिसमें लिखा है कि मैसेज भेजे गए हैं लेकिन वो डिलीवर नहीं हो पा रहे हैं।
तीसरा ट्वीट करण शाह नाम के ट्विटर यूजर ने किया है। उन्होंने लिखा है कि व्हाट्सएप डाउन होने से हम सभी को फैमिल ग्रुप और फेक न्यूज व वीडियोज से कुछ देर आराम मिल गया है।
On a positive note, we are spared from the family group discussions and fake news and videos sent on the group 
चौथा ट्वीट शीरीश कुंदेर का है जिसमें लिखा गया है कि व्हाट्सएप कंपनी में नए कर्मचारियों ने ज्वाइन किया है।
पांचवां ट्वीट शास्वत नाम के यूजर का है जिसमें उन्होंने कहा है कि 2 मिनट का मौन उन यूजर्स के लिए जिन्होंने व्हाट्सएप को अनइंस्टॉल कर दोबारा इंस्टॉल किया है।
सर्वर डाउन होने की कोई भी वजह स्पष्ट नहीं:

व्हाट्सएप के काम ना करने पर Help > Contact us में जाने पर मैसेज दिखा रहा है कि व्हाट्सएप की सेवाओं में कुछ समस्या हो रही है। कंपनी इस पर काम कर रही है और जल्द ही एप दोबारा काम करने लगेगा। सुविधा के लिए हमें खेद है। सर्विस डाउन होने की कोई भी वजह अभी सामने नहीं आई है।

Popular Posts

Recent Posts

Unordered List

Text Widget

Blog Archive

Search This Blog

BTemplates.com