Showing posts with label Movies/Bollywood. Show all posts
Showing posts with label Movies/Bollywood. Show all posts

Friday, 17 November 2017

ऐसे मनाया बच्चन परिवार ने क्यूट आराध्या का बर्थडे, देखें तस्वीरें

गुरुवार को अमिताभ बच्चन की ग्रैंड स्टारडॉटर आराध्या बच्चन का बर्थडे मनाया गया। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की यह लाडली बेटी छह साल की हो गयी हैं! इस मौके पर बर्थडे की शाम पूरा बच्चन परिवार एक पंच सितारा हॉटेल में जुटा और बिटिया आराध्या का जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
इस पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं बेटी आराध्या बिल्कुल किसी परी सी लग रही हैं! इस पिंक ऑउटफिट में आराध्या बहुत ही प्यारी लग रही हैं!

इससे पहले आपको याद होगा अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों ने ही सोशल मीडिया पर आराध्या की तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे की बधाई दी थी। आराध्या तमाम स्टार किड्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। इस एल्बम में हम आपको दिखायेंगे प्यारी आराध्या के बर्थडे पार्टी की पांच बेहतरीन फोटो!
इसके अलावा क्या आप जानते हैं पिछले दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन जब कांस महोत्सव में भाग लेने गयीं थीं तब भी आराध्या उनके साथ थीं। हाल के दिनों में भी इलाहबाद से लेकर कई शहरों में आराध्या परिवार के साथ नज़र आयीं। आराध्या बच्चन परिवार की लाडली हैं।

बॉलीवुड ही नहीं देश की सबसे पॉपुलर स्टार डॉटर आराध्या का जन्म 6 नवंबर, 2011 को हुआ था। बिग बी ने आराध्या के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने वाले फैन्स को धन्यवाद कहा है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर भी पोती के जन्मदिन पर दो तस्वीरें साझा करते हुए, इस खास दिन से जुड़ी हसीन यादों को फैन्स के साथ शेयर किया। उन्होंने लिखा, "उसकी मौजूदगी घर में खुशियां लाती है और वातावरण में वह खुद को उज्‍जवल और मनोहर रूप से पेश करती है।" बिग बी आगे लिखते है, "हमसे वह बड़ों की तरह बातें करती है जबकि वह केवल छह साल की है।" अगली तस्वीर वो जो बिग बी ने शेयर किया है! आराध्या के बर्थडे पार्टी में अमिताभ बच्चन भी अलग अंदाज़ में दिखे! आइये देखते हैं तस्वीरें..







Saturday, 4 November 2017

बॉलीवुड के सबसे गुस्सैल सेलेब्रिटीज़, कहीं मिल जाएं तो पास ना जाना

फ़िल्मी हीरो जब पर्दे पर गुस्सा दिखाते हैं, तो उन्हें तालियां मिलती हैं, मगर जब यही गुस्सा वो असल ज़िंदगी में ज़ाहिर करते हैं तो विवादों में आ जाते हैं।
बॉलीवुड के ऐसे ही एंग्री मैन की लिस्ट में अब आदित्य नारायण का नाम शामिल हो गया है। वेटरन सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य को वैसे तो कूल माना जाता है, मगर सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में आदित्य का ऐसा रूप दिख रहा है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होगी। इस वीडियो में आदित्य एयरपोर्ट पर एक एयरलाइंस के स्टाफ़ से उलझते दिख रहे हैं। किसी बात पर आदित्य उससे बहस करते हैं और फिर ताव खाते हुए उसे बेहद ख़राब शब्दों में धमकी देते हैं।
वीडियो रायपुर का बताया जा रहा है, जहां आदित्य दशहरे के एक कार्यक्रम में भाग लेने गये हुए थे। बाद में आदित्य ने कथित तौर पर एयरलाइंस से माफ़ी भी मांगी, जिसके बाद उन्हें फ्लाइट में सवार होने दिया गया। आदित्य के इस व्यवहार की कई सेलेब्रिटीज़ ने भी निंदा की है।
I condemn 'S behaviour with staff of @IndiGo6Eat Raipur. With success comes humility & not arrogance.He should apologise.
वैसे सुशांत सिंह राजपूत भी ऐसे सेलेब्रिटी हैं, गुस्सा जिसकी नाक पर रहता है। राब्ता के प्रमोशन के दौरान ऐसे दो मौक़े आए, जब मीडिया के सवालों पर सुशांत आपा खो बैठे। पहला मामला फ़िल्म की ट्रेलर लांच इवेंट का था, जिसमें एक सीनियर रिपोर्टर ने फ़िल्म की टीम से भारतीय सिपाही कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में दिए गए सज़ा-ए-मौत के फ़ैसले पर सवाल किया था
डेब्यूटेंट डायरेक्टर दिनेश विजन ने ये कहकर कि ये इस सवाल का जवाब देने के लिए सही प्लेटफॉर्म नहीं है, बात ख़त्म कर दी। मगर, सुशांत कोई जवाब देने के बजाए रिपोर्टर से उलझ गए। काफी बहस होने के बाद सुशांत ने कहा कि अगर हमें किसी विषय के बारे में ठीक से नहीं जानते, तो हमें इस बारे में बात ना करने का हक़ है। सुशांत को दूसरी बार गुस्सा आया, जब उनसे राब्ता और मगधीरा वाले मामले पर सवाल किया गया। सुशांत ने थोड़ा भड़कते हुए कहा, ''अगर आप स्क्रीनप्ले पर कोई किताब पढ़ें, तो आपको पता चलेगा कि सिर्फ़ 8 कहानियां हैं, जिन पर आप फ़िल्म बना सकते हैं। जिस किसी को भी हमारी फ़िल्म से समस्या है, या उसे समानता लगती है तो पहले फ़िल्म देखनी चाहिए।'' बता दें कि मगधीरा के मेकर्स ने राब्ता पर कहानी चुराने का आरोप लगाया था।

वेटरन एक्टर ऋषि कपूर सोशल मीडिया के साथ रियल लाइफ़ में भी अपने गुस्से के लिए मशहूर हैं। पिछले साल गणपति विसर्जन के दौरान एक फोटोग्राफर पर ऋषि इतना भड़क गए कि उसे धक्का दे दिया। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वो मुंबई पुलिस की तरह भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे। सोशल मीडिया में ऋषि के भड़कने के कई क़िस्से हैं।
रणबीर कपूर यूं तो बहुत शांत स्वभाव के माने जाते हैं, मगर 2013 में उन्होंने ऐसा काम कर दिया, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। बांद्रा इलाके में रणबीर डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ डिनर के लिए गए हुए थे। जब फोटोग्राफर्स फोटो ले रहे थे, तो रणबीर ने एक से कैमरा मांगा। फोटोग्राफर ने कैमरा दे दिया। रणबीर कैमरा अपने साथ लेकर चले गए और इसे वापस लेने के लिए सीनियर को कॉल करने के लिए कहा।

 
सलमान ख़ान अब भले ही मिस्टर कूल दिखने लगे हों, मगर एक वक़्त था जब दबंगई दिखाने में चूकते नहीं थे। कुछ साल पहले अनिल कपूर की बर्थडे पार्टी से लौटते वक़्त सलमान ने एक फैन को थप्पड़ मार दिया था। फैन की ख़ता थी कि उसने सलमान से गले मिलने की कोशिश की थी।
सैफ़ अली ख़ान भी टेंपर लूज़ करने के लिए ख़बरों में रहे हैं। 2012 में एक एनआरआई बिजनेसमैन ने पुलिस में सैफ़ के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज़ करवाई थी कि उन्होंने मुंबई के एक होटल में उसके साथ मारपीट की है। गोविंदा तो अपने गुस्से को कंट्रोल ना कर पाने का खामियाज़ा अभी तक भुगत रहे हैं।
कई साल पहले एक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने एक फैन को थप्पड़ जड़ दिया था। मामला अदालत तक पहुंचा और कोर्ट ने गोविंदा को माफ़ी मांगने के साथ फैन को मुअावज़ा देने का आदेश दिया था। कुछ साल पहले मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान शाह रुख़ ख़ान ने भी आपा खो दिया था। एक सिक्योरिटी पर्सन ने किंग ख़ान की बेटी सुहाना ख़ान को कथित तौर पर पुश किया था, जिसके बाद शाह रुख़ भड़क गये और गार्ड के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद एमसीए ने शाह रुख़ की एंट्री स्टेडियम में बैन कर दी थी।

पत्नी श्वेता रोहिरा से चल रहे डिवोर्स केस के सिलसिले में फ़ैमिली कोर्ट गये पुल्कित सम्राट एक फोटोग्राफर से सरेआम भिड़ चुके हैं। फोटोग्राफर से उलझते हुए उनकी फोटो तब सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं।

बस इतने से पैसे देकर आप भी बन जाइये बाहुबली, घूम आइये माहिष्मती

एस एस राजमौली की दो भागों में बनी बाहुबली के पूरी दुनिया में दिवाने हैं और इस फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी बात तक जानते हैं। और अब अगर आम आदमी भी चाहे तो बाहुबली से अपने को जोड़ सकता है, पर थोड़े से पैसे देकर।
जी हां अगर आप उस माहिष्मती साम्राज्य की भव्यता को फील करना चाहते हैं। बाहुबली या कट्टप्पा को करीब जानना चाहते हैं तो आपकी ये ख़्वाहिश पूरी हो सकती है। दरअसल हैदराबाद के रामोजी राव फिल्मसिटी में करीब 100 एकड़ में फैले सेट को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। बताया जाता है कि यहां काफ़ी संख्या में लोग आ भी रहे हैं। करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से इस जगह को सजाया गया है और यहां वो सारी वस्तुएं रखी गई हैं जिनका फिल्म के निर्माण में इस्तेमाल हुआ था। आम लोग फिक्शन की इस दुनिया को अब रियलिटी में देख सकेंगे लेकिन इसके टिकट लगाए गए हैं। यहां दो तरह के टिकट हैं। साधारण 1250 रूपये का और प्रीमियम 2349 रूपये का।
डिजाइनर साबू सिरिल ने इस जगह को तैयार किया है और कई सारे प्रॉप्स भी रखे गए हैं , जिन्हें छू कर बाहुबली के उस पराक्रमी काल को महसूस भी किया जा सकता है। इस जगह पर आने के लिए वेबसाइट से बुकिंग की जा सकती है जो 14 दिसंबर तक उपलब्ध है। बताते हैं कि अब तक 2000 से ज़्यादा लोग यहां आ चुके हैं। साल 2015 में बाहुबली का जब पहला भाग आया था तो लोग देख कर हैरान हो गए थे और इस साल आई बाहुबली 2 ने तो तहलका ही मचा दिया। फिल्म ने पूरी दुनिया से 1700 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन किया है।


Thursday, 2 November 2017

क्या आप जानते हैं शाहरुख खान किस परिवार से आते हैं, उनके माता-पिता करते थे यह काम

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज 52 साल के हो गए हैं। अक्सर मीडिया में इन्हें 'बॉलीवुड का बादशाह', 'किंग खान', 'रोमांस किंग' और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। शाहरुख खान यूं ही फिल्‍म इंडस्ट्री के बादशाह नहीं बने। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए शाहरुख ने बहुत मेहनत की। इस खास मौके पर हम आपको दिखा रहे हैं शाहरुख की कुछ पुरानी तस्वीरें और जानते हैं उनके परिवार के बारे में...

शाहरुख खान फिल्मी बैकग्राउंड से न होने के बावजूद उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया है। दिल्ली में जन्मे शाहरुख के पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान जबकि मां का नाम लतीफ फातिमा था।

मीर ताज एक स्वतंत्रता सेनानी थे और पेशे से चीफ इंजीनियर थे। जिस वक्त शाहरुख कॉलेज में थे, उनके पिता का निधन कैंसर की वजह से हो गया था।

शाहरुख की मां लतीफ और पिता मीर की मुलाकात बड़ी अजीबो-गरीब थी। मीर पहली बार लतीफ से तब मिले थे, जब लतीफ एक सड़क हादसे में घायल हो गईं थी। मीर ने अपना खून देकर उनकी जान बचाई थी। 1990 में लतीफ भी चल बसीं थी। वो एक सोशल वर्कर और मजिस्ट्रेट थी।

शाहरुख खान की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सेंट कोलंबस स्‍कूल हुई थी। वहीं उन्‍होंने स्‍नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए हंसराज कॉलेज ज्‍वाइन किया लेकिन उनका ज्‍यादातर समय दिल्‍ली थियेटर एक्‍शन ग्रुप में बीतता था

शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। पहली ही मुलाकात में शाहरुख, गौरी को अपना दिल दे बैठे थे लेकिन गौरी को शाहरुख पसंद नहीं थे

गौरी को ये पसंद नहीं था कि शाहरुख ने एक्टिंग को अपना करियर चुना है। शाहरुख ने कहा था, 'मेरे लिए गौरी सबसे पहले आती है। अगर उसके लिए मुझे फिल्में भी छोड़नी पड़ी तो मैं छोड़ दूंगा। मैं उसके बिना पागल हो जाऊंगा। वो मेरी अमानत है

शाहरुख खान की एक बड़ी बहन शहनाज खान भी हैं। वो मुंबई में शाहरुख के परिवार के साथ ही रहती हैं।

मुंबई आने के बाद शाहरुख ने गौरी को शादी के लिए प्रपोज किया था।

शाहरुख और गौरी ने तय किया कि वो एक और बच्चे को जन्म देंगे। सरोगेसी के जरिए उनके छोटे बेटे अबराम का जन्म हुआ। बचपन से ही अबराम सुर्खियों में बने हुए हैं।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक समय पर कॉमिक्‍स के बेहद दीवाने थे। शाहरुख खान ने कहा कि बचपन में वह कॉमिक्‍स खरीदने के लिए दोस्तों और परिवार वालों से पैसे उधार लिया करते थे।



शाह रुख़ ख़ान हैं बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर, इन तस्वीरों में जानें टॉप 10 के नाम

क्या आप जानते हैं शाहरुख़ ख़ान इस साल की जारी फ़ोर्ब्स मैगजीन की सबसे कमाऊ बॉलीवुड सितारों की सूची में अव्वल नंबर पर हैं जबकि इस लिस्ट में हॉलीवुड में नाम कमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को भी टॉप 10 में जगह मिली। आगे जानें कितना कमाते हैं शाह रुख़ और बाकी टॉप 10 स्टार्स!

फ़ोर्ब्स ने एक जून 2016 से एक जून 2017 के बीच जो इन सितारों की फिल्मों और एंडोर्समेन्ट से हुई आय के आधार पर लिस्ट तैयार की उसमें शाहरुख़ ख़ान 38 मिलियन डॉलर के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर पर सलमान ख़ान हैं, जिनकी आय 37 मिलियन डॉलर है।

आमिर ख़ान को पीछे छोड़ कर अक्षय कुमार तीसरे नंबर पर हैं जिनकी कमाई 35. 5 मिलियन डॉलर है। जबकि आमिर ख़ान 12. 5 मिलियन डॉलर के साथ चौथे और रितिक रोशन 11.5 मिलियन डॉलर के साथ पांचवे स्थान हैं।

छठे नंबर पर दीपिका पादुकोण हैं। दीपिका की आमदनी 11 मिलियन डॉलर है। सातवां स्थान दीपिका के खास दोस्त रणवीर सिंह का है जिनकी आय 10 मिलियन डॉलर आंकी गई हैं। प्रियंका चोपड़ा भी रणवीर के लगभग बराबर हैं।

अमिताभ बच्चन 9 मिलियन के साथ नौवें और रणबीर कपूर 8.5 मिलियन डॉलर के साथ दसवें स्थान पर हैं।


Wednesday, 1 November 2017

बर्थडे पर ऐश्वर्या राय बच्चन की इन 5 दुर्लभ तस्वीरों संग जानें कुछ रोचक बातें

1 नवंबर को बॉलीवुड ही नहीं दुनिया की एक खूबसूरत महिलाओं में शुमार अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन होता है। इस साल ऐश्वर्या अपना 44 वां जन्मदिन मना रही हैं। आइये देखते हैं उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें! जैसे कि ये है साल 1994 की जब वो मिस वर्ल्ड चुनी गयीं थीं।

मिस वर्ल्ड बनने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के साथ ऐश्वर्या की एक और ख़ास तस्वीर! यह बात कम लोग ही जानते होंगे कि ऐश्वर्या जब नौवीं क्लास में ही पढ़ती थीं तभी वो एक टीवी विज्ञापन में नज़र आ चुकी थीं। यानी स्क्रीन से उनका रिश्ता काफी पुराना है।

अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ कुछ बात करती ऐश्वर्या की एक और तस्वीर! बता दें कि ऐश्वर्या ऐसी पहली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिनकी मोम की प्रतिमा लंदन के विश्व प्रसिद्ध मैडम तुषाद म्यूजियम में लगी। उनसे पहले सिर्फ अमिताभ बच्चन की ही स्टेच्यू वहां लगाई गयी थी।

शुरूआती दिनों में ऐश्वर्या जब टीवी विज्ञापनों में नज़र आती थीं वो ऐसी दिखती थीं। बता दें कि 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड जीत चुकी ऐश्वर्या को भारत सरकार साल 2009 में 'पद्म श्री' का सम्मान भी दे चुकी है।

ऐश्वर्या काफी आध्यात्मिक भी हैं! इस तस्वीर में वो अपनी मम्मी और पापा के साथ एक मंदिर में नज़र आ रही हैं!



Tuesday, 31 October 2017

दिल तो पागल है' के 20 साल: शाह रुख़ हीरो थे, फिर भी इन 5 एक्ट्रेसेज़ ने ठुकरा दी थी फ़िल्म

ये बात थोड़ा अजीब लग सकती है कि यश चोपड़ा जैसा डायरेक्टर हो और शाह रुख़ ख़ान जैसा हीरो, फिर भी कोई एक्ट्रेस फ़िल्म करने को राज़ी ना हों। मगर ऐसा हुआ था और इसकी वजह थीं...
मुंबई। 'दिल तो पागल है...' मोहब्बत में डूबे आशिक़ों की दीवानगी ज़ाहिर करती इस लाइन को 20 साल पहले यश चोपड़ा ने अपनी फ़िल्म का टाइटल बना लिया था और ये टाइटल हिंदी सिनेमा के इतिहास में दर्ज़ हो गया।
'दिल तो पागल है' ने 31 अक्टूबर दो दशक का सफ़र पूरा कर लिया है। मगर, ये बहुत कम लोग इस बात को जानते होंगे कि इस रोमांटिक-डांस फ़िल्म की दूसरी हीरोइन फ़ाइनल करने के लिए यश चोपड़ा को काफ़ी पापड़ बेलने पड़े थे। आपको ये बात थोड़ा अजीब लग सकती है कि यश चोपड़ा जैसा डायरेक्टर हो और शाह रुख़ ख़ान जैसा हीरो, फिर भी कोई एक्ट्रेस फ़िल्म करने को राज़ी ना हों। मगर ऐसा हुआ था और इसकी वजह थीं फ़िल्म की पहली हीरोइन माधुरी दीक्षित। दिल तो पागल है एक प्रेम-त्रिकोणीय कहानी थी, जिसके लिए शाह रुख़ ख़ान और माधुरी दीक्षित का चयन किया जा चुका था और यश जी को तीसरे कोण यानि एक्ट्रेस की तलाश थी। 
रोड़ा बनीं माधुरी दीक्षित:

चलिए आपको सिलसिलेवार ढंग से बताते हैं कि यश जी ने 'दिल तो पागल है' के लिए किस-किस हीरोइन को एप्रोच किया और उन्होंने फ़िल्म करने से क्यों इंकार किया।
जूही चावला: 'डर' में यश चोपड़ा के साथ काम करने के बावजूद जूही ने इंकार कर दिया, क्योंकि  जूही उस दौर की टॉप एक्ट्रेस माधुरी के सामने सेकंड लीड रोल नहीं करना चाहती थीं। अपने करियर की पीक पर इन दोनों एक्ट्रेसेज़ ने कभी स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया। कुछ साल पहले अनुभव सिन्हा की फ़िल्म 'गुलाब गैंग' में माधुरी और जूही आमने-सामने आयीं। इस फ़िल्म में जूही ने नेगेटिव किरदार निभाया था। 

काजोल: इसके बाद यश चोपड़ा ने काजोल से संपर्क किया। यशराज बैनर के साथ 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देने के बावजूद काजोल ने भी इंकार कर दिया, क्योंकि काजोल को इस रोल में दम नज़र नहीं आया।
रवीना टंडन: काजोल से ना सुनने के बाद यश चोपड़ा ने रवीना टंडन को इस रोल में लेने पर विचार किया, मगर रवीना उस वक़्त फ़िल्मों से संन्यास लेने पर विचार कर रही थीं, क्योंकि वो अक्षय कुमार के साथ रिलेशनशिप में थीं और शादी करने वाली थीं। लिहाज़ा रवीना ने 'दिल तो पागल है' से इंकार कर दिया।
उर्मिला मातोंडकर: उर्मिला मातोंडकर को इस फ़िल्म के लिए यश चोपड़ा ने एप्रोच किया, मगर उर्मिला ने एक दिन की शूटिंग करके फ़िल्म छोड़ दी। 
करिश्मा कपूर: यश चोपड़ा इस रोल को लेकर सबसे पहले करिश्मा कपूर के ही पास गये थे, उनके इंकार करने के बाद उन्होंने मनीषा कोईराला समेत दूसरी एक्ट्रेसेज़ को एप्रोच किया था, जिनके बारे में आप ऊपर पढ़ चुके हैं। मगर, जब सारी एक्ट्रेसेज़ ये रोल करने को राज़ी नहीं हुईं तो करिश्मा ने फ़ाइनली ये रोल स्वीकार कर लिया। करिश्मा का ये फ़ैसला ग़लत साबित नहीं हुआ। 'दिल तो पागल है' के लिए लोलो को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल और फ़िल्मफेयर अवॉर्ड मिला। 

बॉक्स ऑफ़िस:

'दिल तो पागल है' यशराज फ़िल्म्स के बैनर से आयी बेहतरीन रोमांटिक फ़िल्मों की फ़ेहरिस्त में शामिल है। ये फ़िल्म हिंदी सिनेमा की यादगार और इन कलाकारों के करियर की सबसे कामयाब फ़िल्मों में गिनी जाती है। रिलीज़ के बाद 'दिल तो पागल है' ने कमाई के नए रिकॉर्ड कायम किये थे। 9 करोड़ के बजट से बनी फ़िल्म 245 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई थी और इसने 98 लाख रुपए की ओपनिंग ली थी। फ़िल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर लगभग 35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और 1997 की दूसरी सबसे कामयाब फ़िल्म थी। जेपी दत्ता की 'बॉर्डर' उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बनी, जिसने लगभग 40 करोड़ का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर किया था। 
ऐसे मिला टाइटल: 

फ़िल्म का टाइटल रखे जाने की कहानी भी मज़ेदार है। यश चोपड़ा ने पहले इसका नाम मैंने तो मोहब्बत कर ली रखा था, जिसे बाद में तेवर  कर दिया, मगर रिलीज़ से पहले शीर्षक 'दिल तो पागल है' कर दिया गया। एक दिलचस्प जानकारी ये भी है कि इस फ़िल्म से शाहिद कपूर का फ़िल्मी करियर शुरू हुआ था। फ़िल्म के 'दिल ले गयी ले गयी' गाने में वो बैकग्राउंड डांसर थे। अक्षय कुमार ने फ़िल्म में कैमियो किया था। वो माधुरी दीक्षित के मंगेतर के किरदार में नज़र आये थे।

Sunday, 29 October 2017

अर्जुन कपूर को बचपन में थी बड़ी परेशानी जिसका आज भी है दुख

अर्जुन कपूर जल्द परिणीति चोपड़ा के साथ उनकी अगली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नज़र आएंगे।


एक्टर अर्जुन कपूर यंग एक्टर है जिन्होंने सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन शायद ही आपको पता था कि बचपन में अर्जुन कपूर को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके बारे में खुद अर्जुन कपूर ने बताया। 

अर्जुन कपूर ने माना कि वह बचपन में इतने मोटे थे। इस कारण वो हमेशा परेशान रहते थे। इस बारे में बताते हुए अर्जुन कपूर कहते हैं, 'बचपन में एक बड़ी समस्या यह थी कि मैं एक फुटबॉल की तरह था। मैं बास्केटबॉल की तरह नज़र आता था। कई बार जिसके कारण मैं सिर्फ खेल खेलते हुए दूसरों को देखता था वो था मेरा मोटापा। मैं कभी खुद नहीं खेल पाया। मुझे एक ही दुःख है कि मैंने कोई खेल नहीं खेला और जब आप एक खिलाड़ी और खेल की बात करते हैं तो बचपन से खेलने पर वह आपको कई सारी चीजें सिखाता है। मेरे जीवन का यह सबसे बड़ा दुःख है। मैं अपने बच्चों को खेल खेलने के लिए सदा प्रोत्साहित करूंगा। यह भी बहुत जरुरी है कि आप अपने बच्चों को खेलने के लिए बाहर भेजे। जब मैं खेल सकता था तब बहुत मोटा था और उससे परेशान था।' अर्जुन इससे पहले भी बचपन में मोटापे को लेकर बातचीत करते आए हैं। लेकिन अब वो बिल्कुल फिट हैं और उन्होंने मेहनत कर सफलता का मुकाम हासिल किया है।





Thursday, 26 October 2017

'जब वी मेट' को पूरे हुए 10 साल, ये हैं Behind The Scenes फोटोज

डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट (2007) को रिलीज हुए आज (26 अक्टूबर) 10 साल पूरे हो गए हैं।

डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' (2007) को रिलीज हुए आज (26 अक्टूबर) 10 साल पूरे हो गए हैं। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म के लिए करीना कपूर को बेस्ट एक्ट्रेस की फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हिमाचल प्रदेश और उसके आसपास के एरिया में की गई थी। फिल्म के 10 साल पूरे होने इस पैकेज में आपको फिल्म के बिहाइंड द सीन्स कुछ फोटोज दिखाने जा रहे हैं।





 डायरेक्टर चाहते हैं सीन्स को चेंज करना..

फिल्म में खामोश रहने वाले आदित्य कश्यप का रोल प्ले करने वाले शाहिद कपूर और बड़बोली गीत के रोल में करीना कपूर को ऑडियंस ने पसंद किया था। डायरेक्टर इम्तियाज अली फिल्म में ऐसे कई सीन जिनसे वे आज भी संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन एक सीन तो ऐसा है जिसे वो बदलना चाहते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि इतने सालों बाद अगर उन्हें मौका मिले तो वो फिल्म में कुछ बदलाव करना चाहेंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म में रतलाम स्टेशन में करीना की जब ट्रेन छूट जाती है तो शाहिद करीना को उनकी ट्रेन तक पहुंचाने के लिए तेजी से टेक्सी ड्राइव करते हैं। इस सीन में मिनिएचर ट्रेन्स का एक शॉट इस्तेमाल किया गया था। उसे देखकर अब इम्तियाज अजीब लगता है। दरअसल इस सीन में मिनिएचर सीन के शॉट का इस्तेमाल ट्रेन दिखाने के लिए किया गया था। इम्तियाज कहते हैं कि उन्हें इस सीन को बदलने का मन करता है। बता दें कि शुरुआत में फिल्म के लिए बॉबी देओल और आयशा टाकिया के नामों की चर्चा थी, लेकिन बाद में शाहिद कपूर और करीना का नाम फाइनल किया गया।














Popular Posts

Recent Posts

Unordered List

Text Widget

Blog Archive

Search This Blog

BTemplates.com