Wednesday, 1 November 2017

अब यूजर्स फेसबुक मैसेंजर से कर पाएंगे पैसा ट्रांसफर

अब पैसा ट्रांसफर करने के लिए यूजर्स फेसबुक मैसेंजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें कैसे


ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने कदम रख दिया है। ऑनलाइन पेमेंट गेटवे Paypal और फेसबुक ने साझेदारी कर यूजर्स के लिए एक नई सर्विस पेश की है। इसके तहत अमेरिकी फेसबुक यूजर्स Paypal अकाउंट्स के जरिए फेसबुक मैसेंजर पर पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। इस साझेदारी का ऐलान पिछले साल किया गया था।
Paypal का क्या है कहना?
Paypal ने अपने एक बयान में कहा, “चाहे कैब के बिल या रात में सैर सपाटे और मौज मस्ती के बिल को दोस्तों के बीच बांटना हो, या आपको अपने हिस्से के किराए का भुगतान करना हो, या मां के जन्मदिन पर खरीदे गए उपहार में आपको भाई बहनों से उनका हिस्से का भुगतान लेना हो, Paypal दोस्तों और परिवार वालों के बीच धन के आदान-प्रदान को आसान बनाता है।”
यूजर्स Paypal का कर पाएंगे चुनाव:
फेसबुक मैसेंजर ने कहा था कि यूजर्स को Paypal से अपने अकाउंट को कनेक्ट करने, मैसेंजर पर Paypal से शॉपिंग और Paypal यूजर के बीच बात-चीत की सुविधा दी जाएगी। यूजर्स मैसेंजर कॉन्टैक्ट्स के बीच ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय Paypal का चुनाव कर पाएंगे।
आपको बता दें कि Paypal पीयर-टू-पीयर (पी2पी) भुगतान में बाजार में शीर्ष पर है। 2017 की तीसरी तिमाही में इसका पी2पी वॉल्यूम 24 अरब डॉलर (करीब 1.56 लाख करोड़ रुपये) रहा। पिछले साल के मुकाबले इसमें 47 फीसद की वृद्धि हुई। मैसेंजर में पैसे के लेनदेन की सुविधा लोगों के लिए कई मामले में कारगर होती है। कंपनी ने एक बयान में यह सुविधा दिए जाने की जानकारी दी।

यातायात नियम तोड़ा तो पुलिस के फेसबुक पेज पर दिखेगी तस्वीर

सख्ती के बाद भी कार व बाइक सवार यातायात नियम का पालन नहीं कर रहे हैं, व्यवस्था को ठीक करने के लिए आइजी मोहित अग्रवाल ने नया प्लान तैयार किया है।



 गोरखपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों की तस्वीर पुलिस अपने फेसबुक पेज पर अपलोड करेगी। आइजी के निर्देश पर चलने वाले अभियान में ऐसे लोगों को निंदा पत्र भी दिया जाएगा। साथ ही नियम का पालन करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र मिलेगा। फेसबुक व ट्विटर पर इनके बारे में जानकारी देते इनसे सीख लेने की अपील की जाएगी।
पुलिस की सख्ती के बाद भी कार व बाइक सवार यातायात नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। सुधार के लिए लगातार अभियान चलाने के बाद भी आमजन की धारणा नहीं बदल रही। व्यवस्था को ठीक करने के लिए आइजी मोहित अग्रवाल ने नया प्लान तैयार किया है। अगले सप्ताह से अभियान चलाकर यातायात नियम की अनदेखी करने वाले लोगों को सबक सिखाया जाएगा।
चेकिंग में बिना हेलमेट, बिना नंबर की गाड़ी व तीन सवारी लेकर चलने वाले बाइक सवारों को निंदा पत्र सौंपा जाएगा। जिसकी फोटो खींचकर जिले व यातायात पुलिस की वेबसाइट व फेसबुक पेज पर रोजाना अपलोड की जाएगी। पुलिस के मीडिया सेल व लोकल न्यूज ग्रुप पर इसका लिंक शेयर किया जाएगा।
अगले सप्ताह से जोन के सभी जिलों में चलेगा अभियान: आइजी मोहित अग्रवाल कहते हैं, यातायात नियम का पालन न करने वाले लोगों को निंदा पत्र दिया जाएगा। पुलिस अपने फेसबुक व ट्विटर अकाउंट पर इनकी तस्वीर भी अपलोड करेगी। अगले सप्ताह से जोन के सभी जिलों में अभियान शुरू होगा।

किसी भी गाने को बनाएं आईफोन की रिंगटोन, यह है तरीका

यहां हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप किसी भी गाने को अपने आईफोन की रिंगटोन बना सकते हैं


आईफोन यूजर के लिए सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि आईफोन में किसी भी गाने को आप फोन की रिंगटोन नहीं बना सकते। यानी कि आईफोन में दिए गए डिफॉल्ट रिंगटोन के अलावा फोन में मौजूद गानों को रिंगटोन नहीं बनाया जा सकता है। ऐसे में हम अपनी इस खबर में आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप किसी भी गाने को अपने आईफोन की रिंगटोन बना सकते हैं।

जानिए स्टेप बाई स्टेप-
स्टेप 1- सबसे पहले अपने कंप्यूटर में आईट्यून को ओपन करें। अब इसमें उस गाने को खोजें जिसे आप रिंगटोन बनाना चाहते हैं। इसमें आप 30 सेकेंड का क्लिप ले सकते हैं।
स्टेप 2- अब सॉन्ग पर राइट क्लिक करें और ‘Options’ में जाकर ‘Get Info’ को सेलेक्ट करें। ऑप्शन टैब में आपको Start और Stop का विकल्प दिखेगा। यहां आप रिंगटोन के लिए अपने सॉन्ग का स्टार्ट और स्टॉप टाइम चुन सकते हैं। इसके लिए आपको गाने को ध्यान से सुनना होगा जहां से आप रिंगटोन को शुरू करना चाहते हैं। इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद OK को प्रेस करें।
स्टेप 3- अब अपने सेलेक्ट किए गए गाने पर राइट क्लिक कर उसे ACC वर्जन में बनाएं। अब आपके पास ओरिजनल और AAC वजर्न दोनों मौजूद होगें। अपने AAC वर्जन के गाने को एक अलग नाम से सेव करें ताकि उसे ढूंढने में आसानी हो।
स्टेप 4- अब अपने नए AAC सॉन्ग क्लिप पर राइट क्लिक करें और Show in फाइंडर को सेलेक्ट करें।
फाइंड फोल्डर से, अपने नए बनाए गाने को राइट-क्लिक करें और Get इन्फो को सेलेक्ट करें।
स्टेप 5- Get Info मेनू में आपको “Name and Extension” का ऑप्शन दिखेगा। यहां आपको गाने के एक्सटेंशन .m4a को .m4r में बदलना होगा और सेव कर दें।
सेव करने के बाद, फाइल को फोल्डर से अपने डेस्कटॉप पर ड्रैग करें।
स्टेप 6- इन प्रक्रिया के बाद अपने आईफोन को कंप्यूटर से कनेक्ट करें और itunes को ओपन करें। अब फोन में दिखाई दे रहे तीन डॉट्स को सेलेक्ट करें और ड्रॉप-डाउन मेनू में Tones पर क्लिक करें।
स्टेप 7- अब टोन को डेस्कस्टॉप में से ड्रैग कर टोन्स सेक्शन में ले जाएं।
स्टेप 8- इसके बाद आईफोन आइकन पर क्लिक करें और टोन्स> सिंक टोन्स> सिलेक्टेड टोन्स में जाएं और अपने टोन्स को सेलेक्ट करें और अपने डिवाइस को सिंक करें।
स्टेप 9- अब अपने फोन पर वापस जाएं। वह सेटिंग > साउंड्स > रिंगटोन्स में जाकर अपने नए रिंगटोन को लिस्ट में से चुनें।
इस तरह आप किसी भी गाने को अपने आईफोन की रिंगटोन बना सकते हैं।

BSNL ने पेश किया लूट लो ऑफर, मिल रहा 500 प्रतिशत अतिरिक्त डाटा

टेलिकॉम सेक्टर में प्राइस वॉर के चलते कंपनियां अतिरिक्त डाटा और अनलिमिटेड कॉल्स जैसे ऑफर्स लगातार पेश कर रही हैं
नई दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल और देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूजर्स के लिए नए ऑफर्स लेकर आई हैं। बीएसएनएल ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नया ऑफर ‘लूट लो’ जारी किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी यूजर्स को 60 प्रतिशत की छूट और 500 प्रतिशत अतिरिक्त डाटा की सुविधा दे रही है। माना जा रहा है कि बीएसएनएल ने दूसरे टेलिकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए इस ऑफर की घोषणा की है। वहीं, वोडाफोन इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर के प्रीपेड यूजर्स के लिए दो ऑफर पेश किए हैं। इसके तहत यूजर्स को इंटरनेट डाटा और वॉयस कॉलिंग दी जा रही है।

BSNL का 'लूट लो' ऑफर:
यूजर्स लूट लो ऑफर का फायदा 225 रुपये, 325 रुपये, 525 रुपये, 725 रुपये, 799 रुपये, 1,125 रुपये और 1,525 रुपये वाले प्लान में उठा सकते हैं। यह सभी प्लान पोस्टपेड प्लान है। इन सभी प्लान में यूजर्स को अब अतिरिक्त डाटा का लाभ मिलेगा। इन प्लान में क्रमशः 500 MB, 500MB, 3GB, 7GB, 15GB, 30GB, 60GB और 90GB डाटा की सुविधा मिलेगी। साथ ही, इस डाटा में किसी तरह की स्पीड लिमिट नहीं है। जैसा कि हम सभी जानते हैं बीएसएनएल ने अभी तक 4G नेटवर्क की सुविधा नहीं दी है, जबकि बाकी सभी टेलीकॉम कंपनियां 4G कनेक्शन दे रही हैं। आपको बता दें कि, यूजर्स इस ऑफर का लाभ 1 नवंबर यानी कि आज से उठा सकते हैं।
बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक आरके मित्तल ने एक प्रेस बयान में कहा, ''हम अपने ग्राहकों को ज्यादा किफायती और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''
वोडाफोन के नए प्लान्स की डिटेल्स:
पहला रिचार्ज 496 रुपये है। इसके तहत अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स दी जा रही हैं। साथ ही 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। वहीं, मुफ्त रोमिंग (आउटगोइंग और इनकमिंग) की सुविधा भी दी जा रही है।
दूसरा प्लान 177 रुपये का है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके तहत अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल समेत 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है।

बर्थडे पर ऐश्वर्या राय बच्चन की इन 5 दुर्लभ तस्वीरों संग जानें कुछ रोचक बातें

1 नवंबर को बॉलीवुड ही नहीं दुनिया की एक खूबसूरत महिलाओं में शुमार अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन होता है। इस साल ऐश्वर्या अपना 44 वां जन्मदिन मना रही हैं। आइये देखते हैं उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें! जैसे कि ये है साल 1994 की जब वो मिस वर्ल्ड चुनी गयीं थीं।

मिस वर्ल्ड बनने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के साथ ऐश्वर्या की एक और ख़ास तस्वीर! यह बात कम लोग ही जानते होंगे कि ऐश्वर्या जब नौवीं क्लास में ही पढ़ती थीं तभी वो एक टीवी विज्ञापन में नज़र आ चुकी थीं। यानी स्क्रीन से उनका रिश्ता काफी पुराना है।

अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ कुछ बात करती ऐश्वर्या की एक और तस्वीर! बता दें कि ऐश्वर्या ऐसी पहली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिनकी मोम की प्रतिमा लंदन के विश्व प्रसिद्ध मैडम तुषाद म्यूजियम में लगी। उनसे पहले सिर्फ अमिताभ बच्चन की ही स्टेच्यू वहां लगाई गयी थी।

शुरूआती दिनों में ऐश्वर्या जब टीवी विज्ञापनों में नज़र आती थीं वो ऐसी दिखती थीं। बता दें कि 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड जीत चुकी ऐश्वर्या को भारत सरकार साल 2009 में 'पद्म श्री' का सम्मान भी दे चुकी है।

ऐश्वर्या काफी आध्यात्मिक भी हैं! इस तस्वीर में वो अपनी मम्मी और पापा के साथ एक मंदिर में नज़र आ रही हैं!



रहस्‍य और रोमांच की है दरकार तो किसी पार्टनर के साथ इन पांच जगहों पर घूमें बार-बार

हम आज आप को पांच टूरिस्‍ट डेस्‍टिनेशन बता रहे हैं। बस रखें इतना ख्‍याल की यहां अकेले जाना हो सकता है खतरनाक। इसलिए जायें किसी भरोसेमंद साथी के साथ।
अल सल्‍वाडोर में सैन सल्‍वाडोर
अल सल्‍वाडोर के बारे में कहा जाता है कि ये दुनिया की सबसे वायलेंट कंट्री है और इसकी राजधानी सैन सल्‍वाडोर में सबसे ज्‍यादा हत्‍यायें हुई हैं। वैसे ये एक खूबसूरत जगह है। अब यहां हत्‍याओं की दर में कमी आ गयी है। आंकड़े बताते है कि यहां पहले के मुकाबले अब हर 100,000 पर 190 की जगह 137 मौतों की ही खबर सुनाई देती है।
मैक्‍सिको का अकापुल्को शहर
चलिए अब चलते हैं अकापुल्को जो मैक्‍सिको का एक शहर है। यहां पर अमेरिकी सरकारी अधिकारियों को जाने की इजाजत नहीं है क्‍योंकि ये भी दुनिया सबसे वायलेंट शहर माना जाता है। हत्‍याओं के अलवा ड्रग माफिया का आतंक भी यहां एक बड़ी समस्‍या है। 
होंडुरास का सैन पेड्रो सुला
क्रूर हत्‍याओं के लिए कभी होंडुरास का सैन पेड्रो सुला नगर टॉप पर था। हालाकि अब इसका स्‍थान तीसरा है। एक मैक्‍सिकन शोध के अनुसार कभी प्रति 100,000 में इस शहर में 169 लोगों की हत्‍या हो जाती थी। बिना कुछ कहे कुछ लोग अचानक गलियों में गश्‍त करती पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर देते हैं। गैरकानूनी हथियारों की खरीद फरोख्‍त यहां की सबसे बड़ी समस्‍या है।
ब्राजील का मनौस 
हालाकि रियो भी एक खतरनाक शहर है पर ये ब्राजील के टॉप फोर खतरनाक शहरों में भी नहीं गिना जाता क्‍योंकि यहां पर मनौस जैसे खतरनाक शहर मौजूद हैं। वैसे मनौस अपने खूबसूरत बीचेस और एडवेंचर र्स्‍पोटस के लिए भी प्रसिद्ध है लेकिन सबसे ज्‍यादा शोहरत उसे यहां होने वाली खतरनाक हत्‍याओं के लिए दिलाई है। 2016 में हत्‍याओं के मामले में ये ब्राजील का नंबर वन शहर था। 
ग्‍वाटेमाला की ग्‍वाटेमाला सिटी
ब्रिटिश गवरमेंट के अध्‍ययन के अनुसार ग्‍वाटेमाला सिटी लैटिन अमेरिका में सबसे ज्‍यादा अपराध दर वाला शहर है। यहां आने वाले पर्यटकों को जान धमकी देना और उनको लूटना यहां होने वाला सामान्‍य अपराध है, विशेष रूप से रात में।

चलिए दुनिया को कोहिनूर हीरा देने वाले गोलकुंडा के किले की सैर पर

गोलकुंडा के किले को कई नामों जैसे या गोलकोण्डा गोल्ला कोंडा से बुलाया जाता है। ये किला अपने बेशकीमती हीरे जवाहरातों जैसे कोहिनूर के लिए भी फेमस है।
 
भारत के दक्षिण में है ये किला
भारत के दक्षिण में बना यह किला 1518-1687 के बीच गोलकुंडा के कुतब शाही साम्राज्य की मध्यकालीन सल्तनत की राजधानी था। गोलकुंडा किला हैदराबाद के दक्षिण में 11 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। यह भारत के तेलंगना राज्य में आता है। यह प्राचीन और प्रसिद्ध किला है। पूरी दुनिया में ये किला इसलिये भी प्रसिद्ध था क्योकि यहां से कई बेशकीमती चीजे मिली थी जैसे कोहिनूर हीरा, होप डायमंड, नसाक डायमंड और नूर-अल-एन आदि। हालाकि अब ये दक्षिणी भारत में, हैदराबाद नगर के पास एक दुर्ग तथा ध्वस्त नगर के रूप में ही शेष है। 
किले की कहानी 
इस दुर्ग का निर्माण वारंगल के राजा ने 14वीं शताब्दी में कराया था,जिसे बाद में बहमनी राजाओं के अपने अधिकार में कर लिया और ये मुहम्मदनगर के नाम से जाना जाने लगा। 1512 में यह कुतबशाही राजाओं के अधिकार में आया और वर्तमान हैदराबाद के निर्माण तक उनकी राजधानी रहा। 1687 में औरंगजेब ने इस पर विजय प्राप्‍त कर ली। 
शानदार शिल्‍प का नमूना 
गोलकुंडा का किला ग्रैनाइट की एक पहाड़ी पर बना है जिसमें आठ दरवाजे हैं। ये चारों ओर से पत्थर की बनी लंबी मजबूत दीवार से घिरा हुआ है। इसके महलों तथा मस्जिदों के खंडहर आज भी अपने प्राचीन गौरव की कहानी कहते हैं। किले के दक्षिण में मूसी नदी बहती है। आज भी किले के आधा मील उत्तर में कुतबशाही राजाओं के ग्रैनाइट पत्थर के बने मकबरों के भग्‍नावशेष देखे जा सकते हैं। 

Popular Posts

Recent Posts

Unordered List

Text Widget

Blog Archive

Search This Blog

BTemplates.com