Thursday, 2 November 2017

नेहरा की विदाई पार्टी में रोहित-शिखर का धूम-धड़ाका और कोहली का भांगड़ा

आशीष नेहरा के आखिरी मैच में भारतीय ओपनरों रोहित शर्मा (80) और शिखर धवन (80) ने टीम इंडिया को ऐसी शुरुआत दिलाई की मेहमान टीम पस्त हो गई। भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट पर 202 रन बनाए जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम आठ विकेट पर 149 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। 
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया लेकिन यह फैसला उस पर भारी पड़ा। बाद में ओस गिरने की संभावना को देखते हुए न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की मुफीद पिच पर रोहित-शिखर ने कैच छूटने का फायदा उठाया और मेहमान टीम के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। 

सबसे बड़ी साझेदारी
रोहित और शिखर पिछली 11 टी-20 पारियों में 50 रन से ज्यादा की ओपनिंग साझेदारी नहीं कर सके थे लेकिन इस मैच में उन्होंने भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी 158 रनों की साझेदारी की। इससे पहले भारत के लिए टी-20 में सबसे बड़ी साझेदारी 138 रनों की थी जो रोहित और विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में बनाई थी। दोनों ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया क्योंकि उन्हें पता था कि भारत को बाद में गेंदबाजी करनी है और ओस के कारण मेजबान टीम के गेंदबाजों को काफी दिक्कत होगी। अगर 200 से ज्यादा स्कोर नहीं बनता भारतीय टीम को लक्ष्य बचाना काफी मुश्किल होता और यही टारगेट लेकर इन दोनों ने बल्लेबाजी की।
कीवियों ने तीन कैच छूटे 
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पहला ही ओवर स्पिनर मिशेल सेंटनर को थमाया। उन्होंने इसमें सिर्फ दो रन दिए। अगला ओवर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को मिला तो लोकल ब्वॉय धवन ने दो चौके जड़ दिए। हालांकि इसी ओवर में प्वाइंटर पर खड़े सेंटनर ने उनका कैच छोड़ दिया। इस समय धवन सिर्फ आठ रन पर थे। सातवें ओवर में तेज गेंदबाज डि ग्रैंडहोम की गेंद पर रोहित का कैच लांग ऑफ पर खड़े टिम साउथी ने छोड़ा। इस समय रोहित सिर्फ 16 रन पर थे। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिड विकेट पर कोहली का कैच छूटा। इस बार भी गेंदबाज ग्रैंडहोम और क्षेत्ररक्षक मार्टिन गुप्टिल थे। इस समय कोहली आठ रन पर थे। अमूमन अच्छी फील्डिंग के लिए माने जाने वाले कीवियों ने इसमें खराब क्षेत्ररक्षण किया जिसका धवन और रोहित ने जमकर फायदा उठाया।
भारत की दमदार बल्लेबाजी
अगर कैच छोड़ने की बात जानें दें तो भारतीयों ने शानदार बल्लेबाजी की। रोहित ने 55 गेंदों की पारी में छह चौकों और चार छक्कों की बदौलत 80 रन बनाए तो धवन ने इतने ही रनों की पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 52 गेंदें खेलीं। हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 158 के कुल योग पर धवन का विकेट गिरने के बाद अपनी जगह हार्दिक पांड्या को भेजा। विराट चाहते थे कि ऊपर जाकर तेजी से रन बना पाएं लेकिन वह बिना रन बनाए ही ईश सोढ़ी का शिकार हो गए। धवन को भी सोढ़ी ने लाथम के हाथों ही कैच कराया था। हालांकि उनके आउट होने के बाद मैदान में मौजूद प्रशंसक दुखी कम खुश ज्यादा थे क्योंकि उन्हें पता था कि अब लोकल ब्वॉय कोहली मैदान में उतरेंगे। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों की पारी में तीन गगनचुंबी छक्कों के साथ 26 रन बनाए। वहीं, रोहित के आउट होने के बाद उतरे धौनी ने पहली ही गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट से छक्का लगाया तो दर्शक उछलने लगे। हालांकि उन्हें दो ही गेंदें खेलने को मिलीं।
अय्यर को मिली ब्लू कैप
इस सीरीज के लिए टीम में शामिल किए गए युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को कोच रवि शास्त्री ने ब्लू कैप सौंपी। वह भारत के लिए खेलने वाले 17वें टी-20 खिलाड़ी बने। मैच के पहले विराट ने कहा था कि श्रेयस चौथे नंबर पर उतरेंगे लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें इस मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।
फिर की बेमिसाल गेंदबाजी
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे कीवियों को भारतीय गेंदबाजों ने फंसा दिया। छह रन के कुल योग पर यजुवेंद्र चहल ने मार्टिन गुप्टिल (04) को आउट किया तो इसके 12 रन बाद भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे ओपनर कोलिन मुनरो (07) को चलता किया। केन विलियमसन (28) और टॉम लाथम (39) ने कुछ प्रयास किए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। टीम को दस से ज्यादा के रनरेट से रन बनाने थे लेकिन ये धीमे-धीमे 15 तक पहुंच गया। सेंटनर 27 रन पर नाबाद रहे। चहल और अक्षर ने दो-दो विकेट लिए। कोहली ने नेहरा को पारी का पहला और आखिरी ओवर दिया। मैच खत्म होने के बाद दर्शकों को मैदान पर कोहली के भांगड़े के स्टेप भी देखने को मिले। 

Wednesday, 1 November 2017

घर बैठे पैसा कमाने का मौका देंगी ये 5 ऑनलाइन एप्स

ऑनलाइन कई ऐसे एप्स उपलब्ध हैं जो आपका मनोरंजन करते हैं। इन एप्स में गेम, कैमरा, ब्यूटी एप, लोकेशन ट्रैकर जैसे और भी कई एप्स शामिल है जिनका आप इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आपके स्मार्टफोन के लिए बाजार में ऐसे भी एप्स उपलब्ध हैं जो आपको एक्स्ट्रा पैसे कमाने में मदद कर सकते हैं। हम अपनी इस खबर में आपको ऐसी ही कुछ एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Lopscoop
इस एप की मदद से आप न्यूज के साथ हर फील्ड से जुड़ी खबरें पा सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, आप एप से जानकारी पाने के साथ-साथ पैसे भी कमा सकते हैं। इसके लिए यूजर को रोज 5 आर्टिकल पढ़ने होंगे जिसके बदले उन्हें रोज के प्वाइंट मिलेंगे। ये प्वाइंट्स बाद में आपके रियल मनी में बदल जाते हैं जो आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस एप को आप फ्री में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Foap
यह एप आपकी तस्वीर को देख पैसे देता है। यानी की इस एप की मदद से आप अपनी ही फोटो खींचकर पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको पहले अकाउंट बनाना होगा जो कि फ्री है। अब आप अपनी खींची हुई तस्वीर को एप पर अपलोड करें और फोटो की कीमत लगाएं। ऐसी कई कंपनियां हैं जो रोज नए-नए फोटो की तलाश करती है। ऐसे में आप अपनी फोटो खींचकर एप के जरिए उससे पैसे कमा सकते हैं। यह पैसे आपको पेपाल के जरिए ट्रांसफर की जाती है।
Slidejoy
यह एक फ्री एप है जो एंड्रॉयड फोन की लॉक स्क्रीन को प्रमोट करता है। इस एप का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले साइनअप करना होगा जिसके बाद आप लॉकस्क्रीन थीम को चुन सकते हैं। यह एप विज्ञापन के साथ आता है। यूजर्स को विज्ञापन देखने के बदले आपको कैरट्स मिलते हैं। आपको बता दें कि 1,000 कैरट्स की वैल्यू 1 डॉलर (66 रुपये) है। आप कमाए गए कैरट्स को पेपाल के जरिए हर 15 दिनों में रिडीम कर सकते हैं।
Ibotta
अगर आप शॉपिंग करने गए हैं तो सामान खरीदने के बाद बिल को फेंके नहीं। ये बिल आपको पैसे कमाने में मदद करेगी। इसके लिए आपको बिल की फोटो खींचकर इस एप में अपलोड करनी होगी जिसके बदले यूजर को कमीशन मिलेगा। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Image result for Ibotta
AppTrailers App
यह एप यूजर को वीडियो देखने के बदले पैसे कमाने की सुविधा देती है। इसके लिए आपको 30 सेकंड का वीडियो देखना होगा। साथ ही, 30 सेकंड का वीडियो देख उस एप को अपने फोन में इन्स्टॉल करना है। यहां आपको हर वीडियो को और डाउनलोड देखने के पैसे मिलते हैं।

व्हाट्सएप रिकॉल मैसेज फीचर हुआ उपलब्ध, इस तरह करें प्रयोग

व्हाट्सएप में आए नए फीचर का कैसे करें इस्तेमाल, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर


व्हाट्सएप के अब तक के सबसे चर्चित फीचर रिकॉल मैसेज अब सभी एंड्रॉयड विंडोज और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। इसके लिए यूजर्स को अपना व्हाट्सएप अपडेट करना होगा । मोबाइल यूजर्स के अलावा यह फीचर डेस्कटॉप यूजर्स को भी आज से ही मिलेगा। इस खबर के बारे में आज व्हाट्सएप ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए पुष्टि की।

कैसे करें फीचर का इस्तेमाल:
व्हाट्सएप के इस नए फीचर के तहत यूजर्स को अब डिलीट आइकॉन के अंतर्गत तीन विकल्प मिलेंगे। इसके अंतर्गत यूजर्स को डिलीट फॉर मी, कैंसल और डिलीट फॉर एवरिवन के विकल्प मिलेंगे। मैसेज को अपने और रिसीवर दोनों के चैट बॉक्स से डिलीट करने के लिए आपको डिलीट फॉर एवरिवन विकल्प का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, डिलीट फॉर में विकल्प के तहत मैसेज सिर्फ सेन्डर के चैट बॉक्स से डिलीट होगा।
आईओएस यूजर्स के लिए कैसे करेगा काम?
आईफोन यूजर्स कॉन्टैक्ट को मैसेज सेंड करने के बाद स्क्रीन के बायीं ओर डिलीट पर क्लिक करें। डिलीट पर क्लिक करने के बाद आईफोन यूजर्स को भी एंड्रॉयड यूजर्स की तरह तीन विकल्प नजर आएंगे। यह फीचर विंडोज फोन और डेस्कटॉप पर भी समान रूप से कार्य करता है।
यह जान लेना भी जरुरी है की इस फीचर को ठीक से कार्य करने के लिए सेन्डर और रिसीवर दोनों के फोन में व्हाट्सएप अपडेट होना चाहिए।
लाइव लोकेशन ट्रैकिंग भी उपलब्ध
हाल ही में कंपनी ने लाइव लोकेशन फीचर भी उपलब्ध कराया है। यूजर्स इसके जरिए अपनी लाइव लोकेशन को 15 मिनट, 1 घंटे या 8 घंटे के लिए शेयर कर पाएंगे। जितना समय आप सेलेक्ट करेंगे उतने समय तक आपके दोस्त या परिजन के पास आपकी लाइव लोकेशन की जानकारी पहुंचती रहेगी। अगर आप इसके बाद भी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
जानें कैसे करें नए फीचर का इस्तेमाल:
इसके लिए यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर में जाकर व्हाट्सएप अपडेट करना होगा।
इसके बाद व्हाट्सएप को ओपन करें। यहां आपको व्हाट्सएप चैट में Attach आइकन पर क्लिक करना होगा।
यहां लोकेशन शेयर करते हुए आपसे समय सीमा पूछी जाएगी। आप अपने मुताबिक 15 मिनट, 1 घंटा और 8 घंटे में से चुनाव कर सकते हैं।
नए इमोजी किए थे लॉन्च:
इससे पहले कंपनी ने चैटिंग के अनुभव को दोगुना करने के लिए नए इमोजी लॉन्च किए थे। फिलहाल ये इमोजी एंड्रॉयड बीटा एप के लेटेस्ट वर्जन 2.17.363 में उपलब्ध है। जल्द ही इन्हें सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है की व्हाट्सएप के यह नए इमोजी एप्पल इमोजी से मिलते-जुलते हैं। इमोजीपीडिया के मुताबिक, "गौर करने वाली बात है कि अभी नए इमोजी सेट बीटा चरण में हैं और इन इमोजी में आम यूजर के लिए जारी किए जाने से पहले बदलाव होने की उम्मीद है।''
अगले महीने आ सकता है पेमेंट फीचर:
रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सएप पेमेंट फीचर के टेस्टिंग स्टेज पर पहुंच गया है और दिसंबर में यह भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। factordaily वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप इन चैट लगभग तैयार है और टेस्टिंग स्टेज पर पहुंच गया है, जिसे कंपनी अधिकारिक तौर पर भारतीय उपभोक्ताओं के लिए दिसंबर तक रोल आउट कर सकती है।

आखिरी मैच से पहले नेहरा को कपिल देव ने दी शुभकामनाएं, बोले खुशनसीब है ये खिलाड़ी

कपिल देव ने कहा कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा जैसी विदाई सभी खिलाडि़यों को मिलनी चाहिए।


विश्व कप विजेता टीम के कप्तान और पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव का मानना है कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा जैसी विदाई सभी खिलाडि़यों को मिलनी चाहिए। 58 वर्षीय कपिल ने कहा, 'अपने घर में विदाई मिलना हर क्रिकेटर चाहता है और नेहरा खुशनसीब हैं उन्हें यह सौभाग्य मिला रहा है। उन्होंने देश की इतने साल सेवा की है। मुझे लगता है कि हर क्रिकेटर को नेहरा जैसी विदाई मिलनी चाहिए। अच्छा लगता है जब किसी क्रिकेटर को इतनी खूबसूरत विदाई मिल रही हो। हर खिलाड़ी चाहता है कि उसे सम्मानजक विदाई मिले। सचिन को भी ऐसी विदाई मिली थी। कोई भी क्रिकेटर अवॉर्ड का मोहताज नहीं होता, लेकिन इस तरह के अपने विदाई सम्मान की उम्मीद जरूर करता है।

'हार्दिक में अपार प्रतिभा' 
भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर कपिल ने कहा, ' हार्दिक में बहुत प्रतिभा है और वह अच्छा खेल रहे हैं और उनका फिट रहना उनके लिए काफी अच्छा है। कप्तान और कोच अच्छे से जानते हैं कि हार्दिक को किसी नंबर पर खिलाना टीम के लिए हित में रहेगा।'
बुमराह का गेंदबाजी एक्शन मुश्किल
कपिल ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन को मुश्किल करार देते हुए कहा, 'बुमराह की गेंदबाजी ने मुझे हैरानी में डाल दिया था। बुमराह अगर 20 साल पहले आते तो उन्हें कोच टीम में शामिल भी नहीं करते, लेकिन आजकल अलग तरह के गेंदबाजी एक्शन से ही सफलता मिलती है। उनका एक्शन अलग और मुश्किल है, लेकिन वह भविष्य में अच्छे बड़े गेंदबाज बन सकते हैं।
'रिकॉर्ड टूटने जरूरी'  
भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने कहा, 'जब सुनील गावस्कर ने क्रिकेट छोड़ी थी तो किसने सोचा था कोई ऐसा क्रिकेटर आएगा, फिर सचिन आए और रिकॉर्ड तोड़े। मुझे लगता है कि रिकॉर्ड टूटने जरूरी है, क्योंकि रिकॉर्ड टूटेंगे तभी अच्छे क्रिकेटर बाहर निकलकर आएंगे।
धौनी ने टेनिस गेंद से सीखा हेलीकॉप्टर शॉट 
कपिल देव ने कहा कि क्रिकेट में कुछ कहा नहीं जा सकता। कौन जानता है था कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे और अब टी-10 की बात चल रही है। टेनिस बॉल से भी विश्व कप हो सकता है। धौनी ने भी हेलीकॉप्टर शॉट टेनिस बॉल से ही सीखा था। इसके बाद उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रयोग किया।

नौकरी खोजने में आपके लिए मददगार हैं ये 5 जॉब सर्च एप

अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे है तो ऑनलाइन कई ऐसी एप्स मौजूद हैं जो आपकी मदद कर सकती हैं


ग्रेजुएशन और प्रोफेशनल डिग्री हासिल करने के बाद आमतौर पर कुछ लोगों की नौकरी लग जाती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें नौकरी तलाशने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट पर सर्च करने के साथ-साथ कंपनियों के दफ्तरों में भी चक्कर लगाने होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजगार की तलाश में रहने वाले लाखों युवाओं के लिए कुछ खास एप्स भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं जो उनके लिए मददगार साबित हो सकती हैं। हम अपनी इस खबर में आपको कुछ ऐसी ही ऑनलाइन जॉब सर्च एप के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके करियर को सही मुकाम दिलाने में मददगार होंगी। आप इन एप्स को आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
Glassdoor Job Search
ग्लासडोर जॉब काफी पॉपुलर एप है। इस एप में आपको कई खास फीचर्स दिए गए है। इस एप के जरिए आपको अलग-अलग क्षेत्र के जॉब मिलेंगे। इसके अलावा, एप के जरिए आप लेटेस्ट जॉब की जानकारी पा सकते हैं। आप इसके  जरिए कंपनी रि‍व्यू और सैलरी पैकेज के बारे में जानकारी भी चेक कर सकते हैं।
Google Search
गूगल सर्च इंजन के जरिए आप अपनी पसंद की जॉब प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ गूगल सर्च में जाकर अपनी जरुरत के मुताबिक जॉब सर्च करना होगा, जिसके बाद गूगल उनसे जुड़ी नौकरी की जानकारी आपको दे देगा। इसके अलावा, यह किसी भी ब्राउजर एप या गूगल एप में उपलब्ध है।
Google Search
Indeed Job Search
पिछले कुछ सालों में इंडीड जॉब सर्च को यूजर्स की ओर से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। इसके अभी तक 100 मिलियन यूजर बन चुके हैं। साथ ही, यह एप 50 देशों में 28 भाषाओं में उपलब्ध है। इस एप में आप अपनी अपडेट की हुई रेज्यूम डाल सकते हैं, जिसमें आपको अलग-अलग कैटेगरी की जॉब मिलेगी। इसके अलावा, आप एक के जरिए ही जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Linkedin Job Search
लिंक्ड-इन प्रोफेशनल लोगों के लिए एक सोशल नेटवर्क है। एप की मदद से आप नई नौकरी की तलाश भी कर सकते हैं। इस एप के जरिए आप लेटेस्ट जॉब की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें कई सारे बेसिक फीचर्स मौजूद हैं।
Image result for 5 best job search apps for Android
Snagajob
स्नैगाजॉब एक सर्च एप है जिसकी मदद से आप अपनी पसंद की जॉब को सर्च कर सकते हैं। साथ ही, एप के जरिए जॉब के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं। इसके अलावा, यह एप यूजर को डेली जॉब नोटिफिकेशन भी भेजता है।

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ये हैं अक्टूबर 2017 की बेस्ट एप्स, डालें नजर

यहां हम साल 2017 के कुछ पॉपुलर एप्स के बारे में बता रहे हैं जो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए गए हैं


 एप डेवलपर आपके स्मार्टफोन और टैबलेट के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हर रोज नए-नए एप उपलब्ध करा रहे हैं। एंड्रॉयड डिवाइस के लिए ऑनलाइन कई एप्स मौजूद हैं जो आपके स्मार्टफोन को और स्मार्ट बनाते हैं। हम अपनी इस खबर में आपको साल 2017 के कुछ बेस्ट एप्स के बारे में बता रहे हैं जो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए गए हैं।
Be My Eyes
Be My Eyes एक वॉलेंटियर एप है। यह दृष्टिहीन लोगों के लिए काफी मददगार है। इस एप के जरिए दृष्टिहीन यूजर्स किसी भी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। इसके लिए उनकी मदद देखने में सक्षम यूजर्स करते हैं। यानी कि जब भी किसी दृष्टिहीन यूजर को किसी मदद की जरुरत होगी तो वह देखने वाले यूजर्स को नोटिफाइ कर देता है। जिसके बाद दृष्टिहीन यूजर्स अपनी जरुरत के मुताबिक खरीदारी कर पाते हैं। इस एप को अभी तक 50,000 दृष्टिहीन यूजर्स ने इस्तेमाल किया है जिसमें 500,000 वॉलेंटियर्स मौजूद है। इस एप के गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
Be My Eyes
DirectChat
डायरेक्टचैट यह दूसरे चैट एप्स की तरह ही काम करता है। इस एप में कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन मौजूद है जिसे यूजर अपनी जरुरत के मुताबिक कस्टमाइज कर सकता है। इस एप का इस्तेमाल करने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर से इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, यह एप पेड वर्जन में भी उपलब्ध है।
Google Assistant
गूगल असिस्टेंट यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जाने वाला एप है। यूजर्स इस एप में अपनी वॉयस की मदद से कुछ भी सर्च कर सकते हैं। गूगल असिस्टेंट की मदद से आप फोन को वॉयस में कोई भी ऑर्डर दे सकते हैं, जैसे कॉलिंग मॉम, सेट अलार्म या कैलेंडर, रिमाइंडर सेट करना या सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा ओपन करना आदि। वहीं आप असिस्टेंट को यूट्यूब पर म्यूजिक प्ले करने के लिए बोलने के अलावा डायरेक्शन पता कर सकते हैं। आप चाहें तो मौसम की भी जानकारी इससे ले सकते हैं। आपके द्वारा पूछे गए सवाल भी असिस्टेंट आपको बोलकर बताएगा। यह एक फ्री एप है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Messenger Lite
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने कुछ महीने पहले ही मैसेंजर एप का लाइट वर्जन पेश किया था। एंड्रायड यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप को कम इंटरनेट स्पीड में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह एप मैसेंजर का लाइट, आसान और फास्ट वेरिएंट है। इस एप में सभी फीचर्स दिए गए हैं जैसे चैटिंग करना, फोटो, लिंक, इमोजी या स्टीकर शेयर करना आदि। हालांकि, पैसे भेजने और वीडियो कॉल का सपोर्ट नहीं दिया गया है। इसके लिए यूजर्स को मैसेंजर एप का ही इस्तेमाल करना होगा। यह एप पहले से ही जापान, नाइजीरिया, वियतनाम, पेरु, जर्मनी, तुर्की और नीदरलैंड में उपलब्ध है। यह एक फ्री एप है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Messenger Lite
Google Family Link
गूगल फैमिली लिंक एप पैरेंट्स को ध्यान में रख बनाया गया है। इस एप की मदद से पैरेंट्स अपने बच्चों पर नजर रख सकते हैं। इस एप को पैरेंट्स अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इस एप में फैमिली ग्रुप क्रिएट कर सकते हैं जिसके जरिए आप अपने बच्चों पर नजर रख पाएंगे। इस एप का इस्तेमाल करने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर से इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

भारत में अगले महीने से शुरू हो सकता है WhatsApp पेमेंट फीचर

व्हाट्सएप से अब आप सिर्फ लाइव लोकेशन फीचर ही नहीं शेयर कर पाएंगे बल्कि आसानी से पैसे भी ट्रांसफर कर पाएंगे| जानें कैसे काम करेगा यह फीचर


व्हाट्सएप ने हाल ही में एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए लाइव लोकेशन और डिलीट फॉर एवरीवन फीचर पेश किया है| दोनों ही फीचर्स यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं| जल्द ही व्हाट्सएप अपने यूपीआई इंटीग्रेटेड आधारित पेमेंट सेवा को भी उपलब्ध करवाने वाला है| पिछले कुछ दिनों से आई रिपोर्ट्स से यह स्पष्ट है कि व्हाट्सएप डिजिटल सेवा की शुरुआत करने वाला है| खबर के अनुसार यह सेवा सबसे पहले भारत में उपलब्ध होगी|
नई रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सएप पेमेंट फीचर के टेस्टिंग स्टेज पर पहुंच गया है और दिसंबर में यह भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है| factordaily वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप इन चैट लगभग तैयार है और टेस्टिंग स्टेज पर पहुंच गया है, जिसे कंपनी अधिकारिक तौर पर भारतीय उपभोक्ताओं के लिए दिसंबर तक रोल आउट कर सकती है।
कैसे काम करेगा पेमेंट फीचर
रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सएप ने भारत में कुछ बैंक के साथ समझौता किया है| इसमें एसबीआई, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी शामिल हैं| इन रिपोर्ट्स में व्हाट्सएप पेमेंट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है| इस इमेज को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है की इसका पेमेंट सिस्टम आसान होगा| यूजर्स अटैचमेंट पर क्लिक कर के यूपीआई पिन दर्ज करने पर एक प्रक्रिया के माध्यम से भुगतान कर पाएंगे| इसकी प्रक्रिया से यह भी पता चलता है की यूजर्स को भुगतान करने के लिए मौजूदा स्क्रीन से बाहर निकलने की आवश्यकता ही नहीं होगी|
इससे पहले व्हाट्सएप ने यूजर्स के लिए लाइव लोकेशन फीचर जारी किया है| इसके जरिए यूजर्स अपनी लाइव लोकेशन को 15 मिनट, 1 घंटे या 8 घंटे के लिए शेयर कर पाएंगे। जितना समय आप सेलेक्ट करेंगे उतने समय तक आपके दोस्त या परिजन के पास आपकी लाइव लोकेशन की जानकारी पहुंचती रहेगी। अगर आप इसके बाद भी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
जानें कैसे करें नए फीचर का इस्तेमाल:
इसके लिए यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर में जाकर व्हाट्सएप अपडेट करना होगा। इसके बाद व्हाट्सएप को ओपन करें। यहां आपको व्हाट्सएप चैट में Attach आइकन पर क्लिक करना होगा। यहां लोकेशन शेयर करते हुए आपसे समय सीमा पूछी जाएगी। आप अपने मुताबिक 15 मिनट, 1 घंटा और 8 घंटे में से चुनाव कर सकते हैं।

Popular Posts

Recent Posts

Unordered List

Text Widget

Blog Archive

Search This Blog

BTemplates.com