Saturday, 4 November 2017

बॉलीवुड के सबसे गुस्सैल सेलेब्रिटीज़, कहीं मिल जाएं तो पास ना जाना

फ़िल्मी हीरो जब पर्दे पर गुस्सा दिखाते हैं, तो उन्हें तालियां मिलती हैं, मगर जब यही गुस्सा वो असल ज़िंदगी में ज़ाहिर करते हैं तो विवादों में आ जाते हैं।
बॉलीवुड के ऐसे ही एंग्री मैन की लिस्ट में अब आदित्य नारायण का नाम शामिल हो गया है। वेटरन सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य को वैसे तो कूल माना जाता है, मगर सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में आदित्य का ऐसा रूप दिख रहा है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होगी। इस वीडियो में आदित्य एयरपोर्ट पर एक एयरलाइंस के स्टाफ़ से उलझते दिख रहे हैं। किसी बात पर आदित्य उससे बहस करते हैं और फिर ताव खाते हुए उसे बेहद ख़राब शब्दों में धमकी देते हैं।
वीडियो रायपुर का बताया जा रहा है, जहां आदित्य दशहरे के एक कार्यक्रम में भाग लेने गये हुए थे। बाद में आदित्य ने कथित तौर पर एयरलाइंस से माफ़ी भी मांगी, जिसके बाद उन्हें फ्लाइट में सवार होने दिया गया। आदित्य के इस व्यवहार की कई सेलेब्रिटीज़ ने भी निंदा की है।
I condemn 'S behaviour with staff of @IndiGo6Eat Raipur. With success comes humility & not arrogance.He should apologise.
वैसे सुशांत सिंह राजपूत भी ऐसे सेलेब्रिटी हैं, गुस्सा जिसकी नाक पर रहता है। राब्ता के प्रमोशन के दौरान ऐसे दो मौक़े आए, जब मीडिया के सवालों पर सुशांत आपा खो बैठे। पहला मामला फ़िल्म की ट्रेलर लांच इवेंट का था, जिसमें एक सीनियर रिपोर्टर ने फ़िल्म की टीम से भारतीय सिपाही कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में दिए गए सज़ा-ए-मौत के फ़ैसले पर सवाल किया था
डेब्यूटेंट डायरेक्टर दिनेश विजन ने ये कहकर कि ये इस सवाल का जवाब देने के लिए सही प्लेटफॉर्म नहीं है, बात ख़त्म कर दी। मगर, सुशांत कोई जवाब देने के बजाए रिपोर्टर से उलझ गए। काफी बहस होने के बाद सुशांत ने कहा कि अगर हमें किसी विषय के बारे में ठीक से नहीं जानते, तो हमें इस बारे में बात ना करने का हक़ है। सुशांत को दूसरी बार गुस्सा आया, जब उनसे राब्ता और मगधीरा वाले मामले पर सवाल किया गया। सुशांत ने थोड़ा भड़कते हुए कहा, ''अगर आप स्क्रीनप्ले पर कोई किताब पढ़ें, तो आपको पता चलेगा कि सिर्फ़ 8 कहानियां हैं, जिन पर आप फ़िल्म बना सकते हैं। जिस किसी को भी हमारी फ़िल्म से समस्या है, या उसे समानता लगती है तो पहले फ़िल्म देखनी चाहिए।'' बता दें कि मगधीरा के मेकर्स ने राब्ता पर कहानी चुराने का आरोप लगाया था।

वेटरन एक्टर ऋषि कपूर सोशल मीडिया के साथ रियल लाइफ़ में भी अपने गुस्से के लिए मशहूर हैं। पिछले साल गणपति विसर्जन के दौरान एक फोटोग्राफर पर ऋषि इतना भड़क गए कि उसे धक्का दे दिया। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वो मुंबई पुलिस की तरह भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे। सोशल मीडिया में ऋषि के भड़कने के कई क़िस्से हैं।
रणबीर कपूर यूं तो बहुत शांत स्वभाव के माने जाते हैं, मगर 2013 में उन्होंने ऐसा काम कर दिया, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। बांद्रा इलाके में रणबीर डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ डिनर के लिए गए हुए थे। जब फोटोग्राफर्स फोटो ले रहे थे, तो रणबीर ने एक से कैमरा मांगा। फोटोग्राफर ने कैमरा दे दिया। रणबीर कैमरा अपने साथ लेकर चले गए और इसे वापस लेने के लिए सीनियर को कॉल करने के लिए कहा।

 
सलमान ख़ान अब भले ही मिस्टर कूल दिखने लगे हों, मगर एक वक़्त था जब दबंगई दिखाने में चूकते नहीं थे। कुछ साल पहले अनिल कपूर की बर्थडे पार्टी से लौटते वक़्त सलमान ने एक फैन को थप्पड़ मार दिया था। फैन की ख़ता थी कि उसने सलमान से गले मिलने की कोशिश की थी।
सैफ़ अली ख़ान भी टेंपर लूज़ करने के लिए ख़बरों में रहे हैं। 2012 में एक एनआरआई बिजनेसमैन ने पुलिस में सैफ़ के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज़ करवाई थी कि उन्होंने मुंबई के एक होटल में उसके साथ मारपीट की है। गोविंदा तो अपने गुस्से को कंट्रोल ना कर पाने का खामियाज़ा अभी तक भुगत रहे हैं।
कई साल पहले एक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने एक फैन को थप्पड़ जड़ दिया था। मामला अदालत तक पहुंचा और कोर्ट ने गोविंदा को माफ़ी मांगने के साथ फैन को मुअावज़ा देने का आदेश दिया था। कुछ साल पहले मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान शाह रुख़ ख़ान ने भी आपा खो दिया था। एक सिक्योरिटी पर्सन ने किंग ख़ान की बेटी सुहाना ख़ान को कथित तौर पर पुश किया था, जिसके बाद शाह रुख़ भड़क गये और गार्ड के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद एमसीए ने शाह रुख़ की एंट्री स्टेडियम में बैन कर दी थी।

पत्नी श्वेता रोहिरा से चल रहे डिवोर्स केस के सिलसिले में फ़ैमिली कोर्ट गये पुल्कित सम्राट एक फोटोग्राफर से सरेआम भिड़ चुके हैं। फोटोग्राफर से उलझते हुए उनकी फोटो तब सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं।

ऐसे चेक करें किसी ने आपका जीमेल यूज तो नहीं किया

आपका जीमेल अकाउंट सुरक्षित रहे इसके लिए आप कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ऐसे में अगर आपको ये पता चल जाये कि आपके अकाउंट को हैक करने का प्रयास हो रहा है तो आप उसे तुरंत सेफ करने की कोशिश कर सकते हैं। जीमेल में ही ऐसा रास्‍ता मौजूद है जो ना सिर्फ आपको बता सकता है कि अकाउंट हैकिंग हुई है बल्‍कि कब और कितनी देर आपका अकाउंट इस्‍तेमाल हुआ ये भी पता चल जायेगा। चलिए जानें कैसे चार आसान स्‍टेप में हैकिंग का पता लग जायेगा।

स्‍टेप नंबर 1: सबसे पहले अपने जीमेल अकाउंट पर जायें। उसके टॉप राइट में जहां आपकी डीपी या कलर्ड सर्कल दिखता है वहीं पर पॉप अप मेन्‍यु में My Account विंडो दिखेगी। उसे क्‍लिक करें।



स्‍टेप नंबर 2:  इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें साइन इन और सिक्‍योरिटी दिखाई देगा उस में Device activity and notifications पर जायें। उसे क्‍लिक करने पर आपको Recently used devices के बारे में जानकारी मिलेगी।



स्‍टेप नंबर 3:  अब आपको पता चल जायेगा कि किस फोन, लैपटॉप या अन्‍य डिवाइस पर आपका अकाउंट खोला गया है। फौरन सिक्‍युरिटी डिवाइस पर जायें।

स्‍टेप नंबर 4: बस अब जैसे ही आपको ये शक हो कि इस्‍तेमाल की गई डिवाइस आपकी नहीं है और दिखाई गई अवधि में आपने अपना अकाउंट हैंडल नहीं किया है, तो तुरंत टॉप पर दिख रहे Secure your account पर जायें और अपना पासवर्ड और दूसरी सैटिंग बदल कर अपना अकाउंट सेफ कर लें।




ज्‍यादा डाटा हो रहा खर्च तो Facebook और WhatsApp में करें ये सेटिंग

अगर स्‍मार्टफोन यूजर्स अक्‍सर ऐसा कहते मि‍ल जाते हैं कि‍ उनके फोन में डाटा बहुत खर्च होता है। ज‍िसके चलते वे ज्‍यादातर समय अपने फोन पर व्हॉट्सऐप और फेसबुक ऐप को बंद रखते हैं यानी क‍ि वे बड़े हि‍साब से डाटा खर्च करते हैं। हो सकता आप भी इन लोगों को में से एक हों। ऐसे में आपको अपने फोन में इन ऐप की कुछ इस तरह से सेट‍िंग करनी होगी, ज‍िससे डाटा कम खर्च होगा.


ऑटो डाउनलोड सेट‍िंग्‍स हटाएं 
स्‍मार्टफोन में सेट‍िंग्‍स बहुत मायने रखती है। कई बाद व्हॉट्सऐप और फेसबुक ऐप में ऑटो डाउनलोड सेट‍िंग्‍स की वजह से ज्‍यादा डाटा खर्च होता है। इन दोनों ही ऐप को जरा सा खोलने पर बेवजह के फोटो, ऑडियो, वीडियो और डॉक्यूमेंट अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं। इसकी वजह फोन में बेवजह की चीजें भर जाती हैं। कई बार स्‍मार्टफोन धीमा हो जाता है ओर मेमोरी भी जल्‍दी भर जाती है। 

व्‍हाट्सऐप की सेट‍िंग्‍स 
*व्‍हाट्सऐप के सेटिंग्स ऑप्‍शन में सबसे पहले डाटा यूजेज ऑप्‍शन जाना होगा।
*यहां पर  मीड‍िया ऑटो डाउनलोड में व्‍हेन यूजिंग मोबाइल ऑप्‍शन सेलेक्‍ट करें। 
*इसके बाद फोटो, ऑडियो, वीडियो और डॉक्यूमेंट पर बि‍ल्‍कुल न ट‍िक करें।
*इससे ज‍ब आप चाहेंगे तभी फोन में डाउनलोड‍िंग होगी। डाटा कम खर्च होगा।

फेसबुक की सेट‍िंग्‍स
*फेसबुक में सबसे पहले इसकी ऐप सेंटिंग्स में जाएं और यहां क्‍ि‍लक करें।  
*यहां पर तीन लाइन द‍िखेंगी। इन पर क्‍ि‍लक करें और थोड़ा सा नीचे जाएं। 
*यहां वीडियो ऑटो प्ले ऑप्शन में वाईफाई या ओनली या ऑफ कर दें। 
*इससे ऑटो डाउनलोड बंद हो जाएगा और वीड‍ियो अपने आप प्‍ले नहीं होंगे।

जानिए, किस देश के क्रिकेट बोर्ड के पास है कितनी दौलत

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की ताकत दुनिया में किसी से नहीं छिपी है। खासकर अगर बात हो एशिया के देशों की, तो यहां पर क्रिकेट का अपना अलग ही जलवा है। बीसीसीआइ दुनिया का सबसे अमीर और ताकतवर क्रिकेट बोर्ड है। इस वजह से भारतीय क्रिकेटर भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। आइए नजर डालते हैं टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों में किस क्रिकेट बोर्ड की कमाई सबसे ज्यादा है-

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड
बीसीसीआई विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, लेकिन शुरुआत में ऐसा नहीं था। भारत ने जब 1983 में विश्वकप जीता उसके बाद से बीसीसीआई के पास पैसे की कमी कभी नहीं हुई। 2008 में शुरू हुए आइपीएल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बना दिया। बीसीसीआई का आज नेट वर्थ 295 मिलियन यूएस डॉलर है और इस तरह यह विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है।

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका विश्व का सबसे खर्चीला क्रिकेट बोर्ड है। शायद यही कारण है कि कई बार इसके पास पैसों की कमी हो जाती है। यह बोर्ड अधिकतर पैसा टेलीविजन राइट्स व दूसरी टीमों के दौरे पर आने से कमाता है। इस बोर्ड का नेट वर्थ 69 मिलियन यूएस डॉलर है।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड
ईसीबी विश्व के तीन सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में से एक है। इंग्लैंड ही क्रिकेट का जन्मदाता है। इसी बोर्ड ने टी20 क्रिकेट को लोगों तक पहुंचाया। इस क्रिकेट बोर्ड का नेट वर्थ 59 मिलियन यूएस डॉलर है। इंग्लैंड में 2019 क्रिकेट विश्व कप का आयोजन किया जाएगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
पिछले कुछ वर्षों से आतंकवाद के साए में ढका पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी घरेलू सीरीज का आयोजन मिडिल ईस्ट देशों में करा रहा है। पाक में क्रिकेट प्रेमी हैं, जिस वजह से बोर्ड अच्छा खासा पैसा कमा लेता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ज्यादातर पैसे टेलीविजन राइट्स बेचकर कमाता है। इस बोर्ड का नेट वर्थ 55 मिलियन यूएस डॉलर है।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है और यह देश की सबसे अमीर खेल संस्था है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हमेशा बेहतरीन क्रिकेट खेला है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार केएफसी टी20 बैश लीग शुरू की थी, जिसको पूरे विश्व से अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। इस बोर्ड का नेट वर्थ 24 मिलियन यूएस डॉलर है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड
विश्व की चुनिंदा टीमों में से एक श्रीलंका की टीम ने देश-विदेश में अपना नाम कमाया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का नेट वर्थ 20 मिलियन यूएस डॉलर है। इस बोर्ड की ज्यादातर कमाई टेलीविजन प्रसारण अधिकारों से होती है। श्रीलंका क्रिकेट टीम की हालत इस समय खराब है, जिसकी वजह से बोर्ड और चयन समिति परेशानी के दौर से गुजर रही है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड विश्व का सातवां सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। इस बोर्ड का नेट वर्थ 15 मिलियन डॉलर है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अंतर्गत कई कैरेबियन देश आते हैं। वेस्टइंडीज 1970 से 1990 तक विश्व की बेहतरीन टीमों में से एक रही है। पिछले कुछ वर्षों से वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड पैसे नहीं कमा पा रहा है, जिस कारण आए दिन बोर्ड और उसके खिलाड़ियों में झगड़े होते रहते हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में नई फ्रेंचाइजी डब्ल्यूआईपीबी शुरू की है और उसे उम्मीद है कि इसकी सहायता से वह एक बार फिर से देश के युवाओं के दिलों में क्रिकेट को जिंदा करेगा।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की बात करें, तो यह बोर्ड अन्‍य देशों के मुकाबले बेहद कम पैसा बना पाता है। इस बोर्ड का नेट वर्थ 9 मिलियन यूएस डॉलर है, न्यूजीलैंड में रग्बी ज्यादा पसंद की जाती है। कीवी क्रिकेटर्स अपने अच्छे खेल के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं और अलग-अलग लीग से भी मोटा पैसा कमाते हैं। वहीं, यह बोर्ड अपनी ज्यादातर कमाई के लिए टेलीवीजन राइट्स पर निर्भर है।


बस इतने से पैसे देकर आप भी बन जाइये बाहुबली, घूम आइये माहिष्मती

एस एस राजमौली की दो भागों में बनी बाहुबली के पूरी दुनिया में दिवाने हैं और इस फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी बात तक जानते हैं। और अब अगर आम आदमी भी चाहे तो बाहुबली से अपने को जोड़ सकता है, पर थोड़े से पैसे देकर।
जी हां अगर आप उस माहिष्मती साम्राज्य की भव्यता को फील करना चाहते हैं। बाहुबली या कट्टप्पा को करीब जानना चाहते हैं तो आपकी ये ख़्वाहिश पूरी हो सकती है। दरअसल हैदराबाद के रामोजी राव फिल्मसिटी में करीब 100 एकड़ में फैले सेट को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। बताया जाता है कि यहां काफ़ी संख्या में लोग आ भी रहे हैं। करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से इस जगह को सजाया गया है और यहां वो सारी वस्तुएं रखी गई हैं जिनका फिल्म के निर्माण में इस्तेमाल हुआ था। आम लोग फिक्शन की इस दुनिया को अब रियलिटी में देख सकेंगे लेकिन इसके टिकट लगाए गए हैं। यहां दो तरह के टिकट हैं। साधारण 1250 रूपये का और प्रीमियम 2349 रूपये का।
डिजाइनर साबू सिरिल ने इस जगह को तैयार किया है और कई सारे प्रॉप्स भी रखे गए हैं , जिन्हें छू कर बाहुबली के उस पराक्रमी काल को महसूस भी किया जा सकता है। इस जगह पर आने के लिए वेबसाइट से बुकिंग की जा सकती है जो 14 दिसंबर तक उपलब्ध है। बताते हैं कि अब तक 2000 से ज़्यादा लोग यहां आ चुके हैं। साल 2015 में बाहुबली का जब पहला भाग आया था तो लोग देख कर हैरान हो गए थे और इस साल आई बाहुबली 2 ने तो तहलका ही मचा दिया। फिल्म ने पूरी दुनिया से 1700 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन किया है।


Friday, 3 November 2017

Pics: क्रिकेटर्स के इन नामों को सुनकर चौंक जाएगें आप, कोई है ‘पोपट’ तो कोई है टूग्गा

क्रिकेट की दुनिया में ज्यादातर क्रिकेटरों के दो-दो नाम होते हैं। एक होता है उनका रियलनेम तो एक होता है निकनेम। आज हमको आपको क्रिकेटर्स के निकनेम बताने जा रहे हैं। इनमें से कई क्रिकेटर्स के नाम जानकर तो आप हो जाएंगे हैरान। आइए आज हम आपको बताते हैं इस क्रिकेटरों के बारे में और उनके निकनेम के बारे में।



आशीष नेहरा- पोपट
सौरव गांगुली ने आशु को नाम दिया 'पोपट' क्योंकि वह बहुत ज्यादा बोला करते थे। वह पानी के अंदर भी बोल सकते थे और मजाकिया भी खूब थे। मेरे लिए उन्हें कुछ बोलने की जरूरत नहीं थी। उनकी शारीरिक भाव-भंगिमाएं ही हंसाने के लिए काफी थीं। अगर आप नेहरा के साथ हैं तो आपका दिन खराब नहीं जा सकता। वह बंदा आपको हंसा-हंसा करके गिरा देगा।

माइकल होल्डिंग- मौत की सनसनी
वेस्टइंडीज के इस तेज गेंदबाज को चुपचाप गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता था। माइकल को अंपायर डिकी बर्ड ने यह नाम तब दिया था जब क्रीज के पास खड़े रहने के बावजूद उन्हें माइकल होल्डिंग के दौड़ के आने की भनक तक नहीं लगती थी।

ग्लैन मैक्ग्रा- पिजन
ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को नीक नेम कबूतर करियर के शुरूआती दौर में ही मिल गया था जब उनकी टीम के सदस्यों ने बालिंग के दौरान उनके लंबे पतले टांगों को देखते हुए पिजन का उपनाम दिया था

स्टीव वॉ- टुग्गा
स्टीव वॉ को खेल के मैदान पर मुश्किल परिस्थितियों में भी मुस्कुराने के लिए जाना जाता था। वह ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ बल्लेबाज को क्रिकेट फिल्ड पर शांत और धैर्य से मुश्किलों का सामना करने के लिए उनके साथियों द्वारा दिया गया था उपनाम।

राहुल द्रविड़ - द वॉल
राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया की दीवार माना जाता था, क्योंकि जब भी टीम संकट में होती थी द्रविड़ एक छोर थामे रखते थे। इसी वजह से उनका नाम 'द वॉल' पड़ गया. द्रविड़ का एक दूसरा निकनेम जैमी इसलिए पड़ा क्योंकि उनके पिता जैम बनाने वाली कंपनी 'किसान' में काम करते थे।

शाहिद आफरीदी- बूम बूम
पाकिस्तान के तुफानी ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी गेंद की बेरहमी से धुनाई के कारण बूम-बूम कहे जाते हैं। वो जब भी क्रीज पर आते हैं तो या को खुद जल्दी पैवेलियन लौट जाते हैं या फिर अपने बल्ले से गेंद को पैवेलियन का रास्ता दिखा देते हैं। बैटिंग की अपनी आक्रामक शैली के कारण बूम-बूम खासे चर्चा में रहते हैं।

अनिल कुंबले- जंबो
भारत के दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले को यह नाम हरफनमौला नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया था। कुंबले की गेंदें जिस तरह से अचानक बाउंस करती थीं, उससे अच्छे-अच्छे बल्लेबाज भी चकमा खा जाते थे।

विराट कोहली- चीकू
विराट कोहली को प्यार से चीकू कहकर बुलाया जाता है। कप्तान धौनी और टीम के दूसरे खिलाड़ी भी उन्हें प्यार से चीकू ही बुलाते है। विराट कोहली का यह निकनेम दिल्ली के कोच अजीत चौधरी ने दिया था। उन्होंने विराट का यह नाम उनकी हेयर स्टाइल को देखते हुए रखा था।

महेंद्र सिंह धौनी- कैप्टन कूल
मैदान पर हमेशा शांतचित रहने वाले टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कैप्टन धौनी को विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने के लिए क्रिकेट विशेषज्ञों और फैन्स ने उन्हें कैप्टन कूल कहना शुरू कर दिया, जो उनके नाम के आगे अब लगभग हमेशा ही नजर में आता है।


युवी ने बताया नेहरा को ये कहकर बुलाते थे गांगुली, जानकर आप भी हंस पड़ेंगे

पिछले 18 बरस से लगातार मुस्कुराने वाले नेहरा जी अब क्रिकेट खेलते नजर नहीं आएंगे लेकिन उनसे जुड़ी कई कहानियां आने वाले कई साल तक क्रिकेट के मैदानों में गूंजा करेंगी। ऐसी ही कुछ किस्सों से उनके पुराने साथी और हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने पर्दा हटाया है। उन्होंने आशीष नेहरा की रिटायरमेंट के बाद फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट लिखी जिसमें उनके बारे में कई ऐसी बातें लिखी गई हैं, जो हाल तक हमें नहीं पता थीं।
युवराज ने लिखा है कि सबसे पहली बात मैं जो अपने दोस्त आशु (आशीष नेहरा) के बारे में कहना चाहता हूं, वो ये कि वह बेहद ईमानदार हैं...वह दिल का बहुत साफ आदमी है। शायद पवित्र पुस्तक ही उनसे ज्यादा ईमानदार होगी। मैं जानता हूं इसे पढऩे के बाद इस बात पर कई लोगों को हैरानी हो सकती है।


ऐसा लगा उनकी पतलून में किसी ने कुछ डाल दिया है 
कई बार हम लोग जीवन को लेकर आलोचनात्मक हो जाते हैं। सार्वजनिक लोगों के लिए ये बात और लागू होती है जिन्हें कई पैमानों पर आंका जाता है। इस मामले में आशु भी कुछ लोगों से सीधी-सपाट बात करते थे और उन्हें इसका नुकसान भी उठाना पड़ा। मेरी उनसे पहली मुलाकात अंडर-19 के दिनों में हुई थी और उन्हें भारतीय टीम के लिए चुना गया था। वह हरभजन सिंह के साथ रूम शेयर कर रहे थे। मैं भज्जी से मिलने गया तो इस लंबे कद के शख्स को देखा जो आराम से नहीं बैठ सकता था। वह एक पल बैठा होता और दूसरे पल स्ट्रेच करने लगता या चेहरा बनाने लगता या फिर आंखें घुमाने लगता। मुझे ये बड़ा मजेदार लगा और लगा कि उनकी पतलून में किसी ने कुछ डाल दिया है।

ज्यादा बोलने के कारण नाम पड़ा 'पोपट' 
सौरव गांगुली ने आशु को नाम दिया 'पोपट' क्योंकि वह बहुत ज्यादा बोला करते थे। वह पानी के अंदर भी बोल सकते थे और मजाकिया भी खूब थे। मेरे लिए उन्हें कुछ बोलने की जरूरत नहीं थी। उनकी शारीरिक भाव-भंगिमाएं ही हंसाने के लिए काफी थीं। अगर आप नेहरा के साथ हैं तो आपका दिन खराब नहीं जा सकता। वह बंदा आपको हंसा-हंसा करके गिरा देगा। 

सिकाई करके और टैपिंग करके लिए छह विकेट
युवराज ने आगे लिखा कि मैंने उन्हें कभी बताया नहीं, लेकिन मैं उनसे प्रेरणा लेता रहा हूं। मैं हमेशा सोचता था कि अगर कोई शख्स 38 साल की उम्र में तमाम चोट और सर्जरी के बाद तेज गेंदबाज़ी कर सकता है तो मैं 36 साल की उम्र में बल्लेबाजी क्यों नहीं कर सकता। उनकी 11 सर्जरी हुई जिनमें कोहनी, कूल्हा, टखना, अंगुली और दोनों घुटने शामिल हैं लेकिन कड़ी मेहनत और लगन ने उन्हें आगे बढ़ाना जारी रखा। मुझे याद है, साल 2003 के विश्व कप में उनका पैर मुड़ गया था और चोट लगी। इंग्लैंड के खिलाफ अगला मैच खेलने की कोई संभावना नहीं थी लेकिन वो सभी से कहते रहे कि वह खेलना चाहते हैं। अगले 72 घंटे में उन्होंने 30-40 बार बर्फ से सिकाई की, टैपिंग कराई, दवा खाई और चमत्कारिक रूप से खेलने के लिए तैयार हो गए। बाहर की दुनिया को लगा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता, लेकिन हमें पता था कि उनके लिए इसके क्या मायने थे। उन्होंने 23 रन देकर छह विकेट लिए और भारत जीत गया।

बल्लेबाज होते तो 45 तक खेलते
युवराज ने लिखा कि मैं उस तब बेतहाशा हंसता हूं जब वह अपनी शानदार बल्लेबाजी का जिक्र करते हैं। उन्होंने कई बार ये दावा किया था कि अगर वह बल्लेबाज होते तो 45 साल की उम्र तक खेलते। 


Popular Posts

Recent Posts

Unordered List

Text Widget

Blog Archive

Search This Blog

BTemplates.com